Basant Panchami 2024: राशि अनुसार बसंत पंचमी पर करें मंत्रों का जाप, बनेगा बिगड़ा काम

 
Basant Panchami 2024: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन पर मुख्य रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो साधक बसंत पंचमी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करता है उसे शिक्षा और कला के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।
Basant Panchami 2024: मेष राशि
बसंत पंचमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण कर सरस्वती मां की पूजा करें और सरस्वती कवच पाठ करें। इसके साथ ही ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को ज्ञान का आशीर्वाद देती हैं। Also Read: PM Kisan Yojana: राजस्थान सरकार ने किसानों को किया मालामाल, PM Kisan का पैसा बढ़ाया और गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की शुरू
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान माता को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद माता को फूल अर्पित करें और ओम कौमुदी ज्ञानदायिनी नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के ज्ञान में बढ़ोतरी होती है।
Basant Panchami 2024: देवी सरस्वती को प्रसन्न करना है तो राशि के अनुसार करें  इन मंत्रों का जाप - Basant Panchami 2024 If you want to please Goddess  Saraswati then chant these
Basant Panchami 2024: मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हे पेन (कलम) अर्पित करें करना चाहिए। इसके साथ ही ॐ माँ भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम: मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को बसंत पंचमी के दिन ॐ माँ चन्द्रिका देव्यै नम: का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही मां सरस्वती को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से छात्रों को विशेष लाभ देखने को मिल सकता है।
Basant Panchami 2024: सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को मां सरस्वती की पूजा के दौरान ओम मां कमलहास विकासिनी नम: मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले बसंत पंचमी के दिन ॐ मां प्रणवनाद विकासिनी नम: मंत्र का जाप करें और गरीब बच्चों में पढ़ाई से संबंधित सामग्री जैसे जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि बांटे। इस उपाय को करने से पढ़ाई में आ रही आपकी बाधा दूर हो सकती है।
Basant Panchami 2024: तुला राशि
तुला राशि वाले लोग सरस्वती पूजा के दौरान ओम मां हंस वाहिनी नम: मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही किसी ब्राह्मण को सफेद रंग के वस्त्र दान करें। ऐसा करने से छात्र जीवन में सफलता मिलती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को सरस्वती पूजा के दिन ॐ शारदै देव्यै चंद्रकांति नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही मां सरस्वती की पूजा के बाद उन्हें लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।
Basant Panchami 2024: धनु राशि
धनु राशि वाले लोग मां सरस्वती को पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें और ॐ जगती वीणावादिनी नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से साधक की एकाग्रता में वृद्धि होती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक सरस्वती पूजा के दिन ओम बुद्धिदात्री सुधा मूर्ति नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही इस दिन निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज जैसे चावल आदि दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती बल और बुद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
Basant Panchami 2024: कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन ॐ ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मचारिणी नम: मंत्र का जप करने से विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही गरीब बच्चों में पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। Also Read: Vastu Tips: पूजा में स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु
मीन राशि
मीन राशि वालों को सरस्वती जी की कृपा प्राप्ति के लिए पूजा के दौरान ओम वरदायिनी मां भारती नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। ऐसा करने से आपकी करियर संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

Around the web