पूर्व, पश्चिम, उत्तर या दक्षिण, किस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी? भूलकर भी यहां न लगाएं, वरना परेशानियों का करना पड़ेगा सामना!

वास्तु शास्त्र सिद्धांत के अनुसार घर में रखी हर चीज का व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। जहां सही दिशा में रखी गई चीजों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, वहीं गलत दिशा में रखी गई चीजों का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। इन्हीं चीजों में से एक चीज जो हम सभी के घरों में लगी होती है, वो है दीवार घड़ी। भोपाल निवासी ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दीवार घड़ी को हमेशा घर में सही दिशा और सही जगह पर लगाना चाहिए। क्योंकि दीवार घड़ी घर में ऊर्जा का प्रवाह करती है। जिससे हमारा करियर आगे बढ़ता है और धन आगमन का मार्ग बनता है। इसलिए अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं तो घड़ी को सही दिशा में लगाएं। आइए जानते हैं घर में दीवार घड़ी लगाने की सही दिशा और स्थान कौन सा है।

दीवार घड़ी लगाने की सही दिशा

- उत्तर दिशा: इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा भी माना जाता है। इसलिए वास्तु के अनुसार अगर आप इस दिशा में दीवार घड़ी लगाते हैं तो सुख-समृद्धि और आर्थिक तरक्की प्राप्त होती है। इसके अलावा अगर आप घर के लिविंग रूम की उत्तर दिशा में दीवार घड़ी लगाते हैं तो इसकी पूरी ऊर्जा का संचार होता है। इससे उन्नति और विकास का भी संचार होता है।

- पूर्व दिशा: शास्त्रों के अनुसार पूर्व दिशा को देवराज इंद्र की दिशा भी माना जाता है। अगर आप इस दिशा में घड़ी लगाते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है। मुख्य रूप से यह दिशा बेडरूम और स्टडी रूम के लिए विशेष लाभकारी होती है। क्योंकि यहीं पर शैक्षणिक सफलता प्राप्त होती है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

- पश्चिम दिशा: माना जाता है कि पश्चिम दिशा जल के देवता वरुण देव को समर्पित है। अगर आप इस दिशा में दीवार घड़ी लगाते हैं तो आपका कर्तव्य है कि आप अपनी घड़ी को सुचारू रूप से चलाते रहें क्योंकि इस स्थान पर खराब घड़ी शांति और स्थिरता को भंग कर सकती है।

इन दिशाओं में भूलकर भी घड़ी न लगाएं

- वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में दीवार घड़ी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। क्योंकि इससे आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

- इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा में दीवार घड़ी लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करती है।

Tags

Around the web

News Hub
Icon