Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, पूजा का मिलेगा पूर्ण फल
Mar 1, 2024, 05:54 IST

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो साधक किसी बड़ी समस्या से घिरे हुए हैं उन्हें इस दिन का उपवास जरूर करना चाहिए। साथ ही व्रत के नियमों (Mahashivratri Fasting Rules) का पालन करना चाहिए। तो आइए इस विशेष व्रत के नियमों को जानते हैं - Also Read: परीक्षित चाडीवाल बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव, जताया पार्टी हाइकमान का आभार
Also Read: PM kisan news: पीएम किसान की किस्त में हो सकती है धोखाधड़ी, तुरंत करें e-KYC
Mahashivratri 2024: इस दिन का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार होता है। महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। यह भगवान शिव और देवी शक्ति के मिलन का प्रतीक है।
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत नियम
शिवरात्रि का उपवास भोर से शुरू होता है। व्रत का समापन अगले दिन पारण समय के दौरान ही करना चाहिए। महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए। शिवरात्रि के दौरान रात्रि जागरण करना चाहिए, इससे व्रत का फल दोगुना हो जाता है। उपवास के दौरान भोजन और नमक से परहेज करना चाहिए। दूध, पानी और फलों का सेवन व्रती कर सकते हैं।