Mauni Amavasya Upay: मौनी अमावस्या 9 फरवरी यानि आज के दिन पड़ रही है। ज्योतिष विद्या में अमावस्या महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार मौनी अमावस्या पर कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे अमावस्या का महत्व काफी बढ़ जाता है। 9 फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग, विनायक, मालव्य, हंस और अमृत योग का दुर्लभ संयोग बना रहा है। मौनी अमावस्या पर कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। इसलिए अगर आप भी पैसों की प्रॉब्लम्स से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पानी के लिए मौनी अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय-
Also Read: RBI: अब बैंक लॉकर जितना सुरक्षित होगा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, आइए जानें कैसे? Mauni Amavasya Upay: मौनी अमावस्या उपाय
अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें की ये दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहे। इस दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है। अमावस्या के दिन घर की सुख शांति को बनाए रखने के लिए गाय की सेवा करें। इस दिन पशुओं को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए।
Mauni Amavasya Upay: पीपल के पेड़ में जल अर्पित
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। वहीं, शाम के वक्त तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और परिक्रमा भी करें। अपनी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाने के लिए इस दिन 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें। अपने घर की नकारात्मकता को दूर भागने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं या साफ-सफाई करें।
Also Read: PM Samman Nidhi Yojana:पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए रखें इन बातों का खास ध्यान Mauni Amavasya Upay: पितृ-शांति उपाय
पितरों को खुश करने और पितृ दोष से राहत पाने के लिए अमावस्या का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस दिन दान-पुण्य और श्राद्ध कर्म करने से पितरों को खुश किया जा सकता है। इसलिए किसी गरीब को वस्त्र, फल आदि दान करें। वहीं, सूर्यास्त होने के बाद दक्षिण दिशा में सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जलाएं। इस दिन पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करने से पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है।