Rashifal: वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि पर गुरु और मंगल रहेंगे मेहरबान, मिलेगा रूचक राजयोग का लाभ

 
Rashifal: वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि पर गुरु और मंगल रहेंगे मेहरबान, मिलेगा रूचक राजयोग का लाभ
Rashifal:     22 फरवरी, गु22 फरवरी, गुरुवार को गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस पर पंचांग की गणना से पता चलता है कि पुष्य के बाद चंद्रमा आश्लेषा नक्षत्र के साथ संचार करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेगा और मंगल के साथ समसप्तक योग बनाएगा। चंद्रमा और मंगल की इस स्थिति के कारण आज कई राशियों के लिए धन योग और रुचक राजयोग भी लाभकारी रहेगा, जिसमें वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों पर होगी कृपा, देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।रुवार को गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस पर पंचांग की गणना से पता चलता है कि पुष्य के बाद चंद्रमा आश्लेषा नक्षत्र के साथ संचार करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेगा और मंगल के साथ समसप्तक योग बनाएगा। चंद्रमा और मंगल की इस स्थिति के कारण आज कई राशियों के लिए धन योग और रुचक राजयोग भी लाभकारी रहेगा, जिसमें वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों पर होगी कृपा, देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

Rashifal:   ​मेष राशि के जातक वाणी व्यवहार से सम्मान पाएंगे

​मेष राशि के जातक वाणी व्यवहार से सम्मान पाएंगे
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। यदि आप परिवार के किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे तो वह उस पर जरूर अमल करेगा, आपका प्रभाव भी आज बढेगा। आपको अपने बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। मेष राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा अर्पित करें।

Rashifal:    ​वृषभ राशि वालों का कोई काम पूरा हो सकता है

​वृषभ राशि वालों का कोई काम पूरा हो सकता है
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि व्यापार में आपको किसी के साथ साझेदारी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा नुकसान होने की आशंका रहेगी। आपकी प्रगति को देखकर कुछ कुछ लोग मन ही मन आपसे ईर्ष्या करेंगे। आपको अपने बच्चों की शिक्षा और कार्यकलाप पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने धन का कुछ हिस्सा आज दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

Rashifal:    ​मिथुन राशि के जातक लेनदेन में सावधानी बरतें

​मिथुन राशि के जातक लेनदेन में सावधानी बरतें
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी कारण से लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। किसी भी लेन-देन से जुड़ा मामला आपको लिखा-पढ़ी करके ही सुलझाना चाहिए नहीं तो दिक्कत होगी। यदि आपने पहले कोई निवेश किया है तो वह आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आ सकता है। बिजनस में कोई भी जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आपके किसी मित्र की तबीयत खराब होने के कारण चिंता हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

Rashifal:    ​कर्क राशि के जातक बॉस के साथ तालमेल बनाकर रखें

​कर्क राशि के जातक बॉस के साथ तालमेल बनाकर रखें
आज का दिन कर्क राशि के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने बॉस के साथ तालमेल बनाकर रखें इससे करियर में लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी ढूंढने को लेकर परेशान हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरेगी, जिससे आपकी पदोन्नति के चांस बनेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी शोध कार्य में भी भाग ले सकते हैं। किसी दूसरे के मामले में बोलने से आपको बचना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

Rashifal:   ​सिंह राशि वालों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा

​सिंह राशि वालों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा
आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभ और उन्नति दायक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढेगा। आपको किसी बिजनेस के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो परेशानी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर सकते हैं, जिसमें आप दोनों के बीच प्रेम ओर गहरा होगा। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें।

Rashifal:   ​कन्या राशि के जातकों को दिनचर्या में बदलाव करना होगा

​कन्या राशि के जातकों को दिनचर्या में बदलाव करना होगा
कन्या राशि वालों को आज अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कारोबार में आज के दिन आपको सभी पक्षों पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश में आपको संभलकर व्यवहार करना होगा। यदि आपने संतान से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ किसी काम की शुरुआत आज ना करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। माता का कोई काम समय से पूरा न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

Rashifal:  ​तुला राशि वालों को खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है

​तुला राशि वालों को खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है
आज तुला राशि के जातकों को बढ़ते खर्च से परेशानी हो सकती है। आपको गैर जरूरी खर्चे पर लगाम लगाएं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिलेगी। महिलाओं को मायके की ओर से लाभ मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको व्यवसाय सबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Rashifal:   ​वृश्चिक राशि वालों की मन की इच्छा पूरी होगी

​वृश्चिक राशि वालों की मन की इच्छा पूरी होगी
आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए उत्तम लाभ का योग बना रहा है। आपकी घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। लव लाइफ में आप प्रेमी से प्रेम का इजहार कर सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल बहुत ही सोचकर करना होगा, नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ का प्रसाद अर्पित करें।

Rashifal:   ​धनु राशि के जातक सफलता से आनंदित होंगे

​धनु राशि के जातक सफलता से आनंदित होंगे
आज का दिन धनु राशि के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी। आपको पार्टनरशिप में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। यदि आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेती है तो उसमें उनका प्रदर्शन बेहतर होगी जिससे आप गर्व महसूस करेंगे। अगर छात्र किसी सरकारी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज का दिन इस काम के लिए बहुत ही उत्तम है। आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

Rashifal:  ​मकर राशि के जातक आमदनी बढ़ने से आनंदित होंगे

​मकर राशि के जातक आमदनी बढ़ने से आनंदित होंगे
आज का दिन मकर राशि के लिए आय में वृद्धि का संयोग लेकर आया है। आज आमदनी बढ़ने से आनंदित होंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपको अपनी मां से किया हुआ वादा पूरा करना होगा। आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपका जो भी तनाव चल रहा था वह दूर हो जाएगा। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आप किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने की योजना बना सकते हैं। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

Rashifal:   ​कुंभ राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा

​कुंभ राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा
पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से कुछ पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए आपका काम सरलता से पूरा हो जाएगा। आपकी कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों के कारण उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों में न आएं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

Rashifal:    ​मीन राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है

​मीन राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है
आज का दिन मीन राशि के लिए खुशियों की सौगात लेकर आय़ा है। राजनीति में काम करने वाले लोगों का दबदबा रहेगा और उनका जनसमर्थन बढ़ेगा। आपको आज प्रशंसा और प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत सोच-समझकर बोलें। अगर आप बिना मांगे किसी को सलाह देंगे तो बाद में आपको इसके लिए आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आदर पाएंगे। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

Tags

Around the web