Samudrik Shastra: आंखों का रंग और आकार खोलता है कई राज, जानें व्यक्ति का स्वभाव

 
Samudrik Shastra: आंखों का रंग और आकार खोलता है कई राज, जानें व्यक्ति का स्वभाव
Samudrik Shastra:   भाग्य का संबंध ग्रह, नक्षत्र, हस्तरेखा और कुंडली से ही नहीं बल्कि आंखों से भी होता है। आंखों की कोई भाषा नहीं होती, फिर भी ये आपके बारे में बहुत कुछ बता देती हैं, बस आपको आंखों की भाषा समझने वाला कोई चाहिए। इंसान के दिल की गहराइयों के राज उसकी आंखों में झलकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत आंखों से व्यक्ति के चरित्र, सोच और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त करने का विवरण संहिता ग्रंथों में मिलता है। आंखें मन, मस्तिष्क और हृदय के साथ-साथ आत्मा का भी सच्चा प्रतिबिंब होती हैं। किसी भी व्यक्ति की आंखों को ध्यान से देखकर उसके मन की आंतरिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। Also Read: Farming: किसान आंदोलन में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गई जान, शंभू बॉर्डर पर ड्यूटी पर थे हीरालाल Samudrik Shastra:    हर व्यक्ति की आंखों में स्नेह, विश्वास या निराशा आदि कई प्रवृत्तियां पाई जाती हैं, जो सही समय पर और सही स्थिति आने पर व्यक्ति के व्यवहार में साफ नजर आती हैं। जिस व्यक्ति के हृदय में क्रोध होता है उसकी आंखें अक्सर लाल दिखाई देती हैं, उसी प्रकार हृदय के भीतर प्रेम, करुणा, स्नेह आदि भावनाएं भी स्वत: ही आंखों में दिखाई देने लगती हैं। इन आंखों के लक्षणों के अनुसार व्यक्ति की मानसिक स्थिति का राज खुल जाता है। आंखों की पुतलियों का रंग इंसान के व्यक्तित्व को आईने की तरह दर्शाता है। अधिकांश मनुष्यों की आंखें काली और भूरी होती हैं, कुछ लोगों की आंखों का रंग धुंधला, हरा, नीला, भूरा या मिश्रित होता है। नीली आंखों वाले लोग गंभीर, शांतिप्रिय और तेज दिमाग वाले होते हैं, जबकि हरी आंखों वाले लोग दूसरों की तुलना में अधिक बुद्धिमान होते हैं। हरी आंखों का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में आंखों की संरचना, आकार, चेहरे पर स्थिति, रंग और बहुमुखी प्रतिभा, दृष्टि के आधार पर भविष्यवाणियां की जाती हैं। Samudrik Shastra:    बादाम के आकार की आंखें या कमल के पत्ते के समान आंखें बहुत शुभ मानी जाती हैं, ऐसे लोग प्रसिद्धि, स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशी और सफलता का जीवन जीते हैं। इसके विपरीत तोते की तरह गोल आंखें बताती हैं कि व्यक्ति आत्मकेन्द्रित, स्वार्थी और चंचल है। कमल के समान आंखें होने पर व्यक्ति भाग्यशाली होता है। हिरण या खरगोश जैसी आंखों वाला व्यक्ति जीवनभर सुख भोगता है। Also Read: Crops cure fog: इन फसलों के लिए रामबाण है कोहरा, जमकर करेगा फायदा
Samudrik Shastra:   नीली आंखें शनि प्रधान व्यक्तित्व का संकेत देती हैं, हरी आंखें बुध प्रधान व्यक्ति का संकेत देती हैं, काली आंखें शनि की स्थिति का संकेत देती हैं, भूरी आंखें राहु, केतु की स्थिति का आकलन करती हैं। चंद्र प्रधान आंखें बेचैन और अस्थिर होती हैं, पलकें बार-बार झपकने लगती हैं। आंखों का महत्व सर्वोपरि है, आंखों के बिना चलना बहुत कठिन है, इसलिए मार्गदर्शक ज्योतिष को वेदों की आंख कहा गया है। आंखें जो मार्गदर्शन प्रदान करती हैं वही मार्गदर्शन ज्योतिष भी अंधेरे में रास्ता दिखाकर प्रदान करता है। आंखों के अच्छे स्वास्थ्य और दूसरों की बुरी नजर से बचाने के लिए यदि प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दिया जाए या भगवान सूर्य के आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किया जाए तो आंखों की रोशनी और चमक बढ़ने लगती है। दरअसल, कोई भी कथन, तथ्य या सत्य अंतिम नहीं होता, इसलिए आंखों से किसी के चरित्र आदि का अनुमान लगाने से पहले उसकी जन्म कुंडली और ग्रह स्थिति के अनुसार उसके चरित्र, स्वभाव आदि का आकलन करने के बाद ही पूरा फल देना चाहिए।

Tags

Around the web