Surya Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य की गति का विशेष महत्व है। सूर्य इस समय शनि की राशि कुंभ में है, जो जल्द ही अपनी अगली उपस्थिति दर्ज करेगा। मार्च माह में सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने जा रहा है। गुरुवार, 14 मार्च 2024 को दोपहर 12:46 बजे सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में रहेगा तो आइए जानते हैं सूर्य के राशि बदलने से किन राशियों की किस्मत बदल सकती है- Also Read: Ekadashi Kab Hai: अमालिका या रंगभरी एकादशी जानें कब, तारीख पूजा-विधि शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री आज ही कर लें नोट
Surya Transit 2024: वृषभ
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा। आपका रुका हुआ काम फिर से बनेगा। करियर में प्रमोशन पाने के लिए आपको कई जरूरी काम मिल सकते हैं, जिन्हें आपको अच्छे से निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा. काम के सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है। संतान की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
Surya Transit 2024: कन्या
कन्या राशि सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको विदेशी सौदे मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। Also Read: Seeds Treatment: अच्छी उपज के लिए बीजों का सही करें उपचार, बुवाई से पहले कर लें ये काम
Surya Transit 2024: कुंभ राशि
ग्रहों के राजा सूर्य का कुंभ राशि में आना आपके लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं. इसलिए अपने बजट का ख्याल रखें. इस दौरान नये कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।