भिवानी से चरखी तक 31 KM हाईवे के आऐगें अच्छे दिन, 32 लाख की लागत से चमकेगा ये फोरलेन

हरियाणा के भिवानी से चरखी दादरी के बीच 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। 5 साल बाद 32.24 लाख के बजट से इस हाईवे का कायाकल्प होगा। दादरी डिवीजन की ओर से इस हिस्से की मरम्मत की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अभी बजट को मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।
 
पंचकूला की कंपनी को मिली जिम्मेदारी

पंचकूला की कंपनी मान बिल्डर्स को इसके जीर्णोद्धार का काम सौंपा गया है। अगले 5 साल तक इसके रखरखाव और रख-रखाव की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी की होगी। इसकी मरम्मत में 6 महीने से 2 साल का समय लग सकता है। बता दें कि वर्ष 2019 में भिवानी से चरखी दादरी तक 31 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन बनाने का काम हुआ था। यह मार्ग नारनौल- महेंद्रगढ़ को भिवानी और चरखी दादरी से जोड़ता है। बनने के बाद से इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है।

कंपनी सबसे पहले सड़क के उस हिस्से पर काम शुरू करेगी जिसकी हालत सबसे ज्यादा खराब है। चरखी दादरी के भिवानी चौक पर जहां ओवरलोड वाहन ज्यादा आते हैं, वहां सीसी पैटर्न पर सड़क बनाई जाएगी। अधिकारी ने दी जानकारी इस बारे में जानकारी देते हुए डिवीजन चरखी दादरी एनएच भिवानी के कनिष्ठ अभियंता राहुल ने बताया कि एनएच 148बी के भिवानी से चरखी दादरी फोरलेन के 31 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत 32.24 लाख रुपये की लागत से की जाएगी। इसके लिए पंचकूला की कंपनी मान बिल्डर्स को ऑर्डर दिया गया है। इसके अलावा अगले 5 साल तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी उठाएगी। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web