सिरसा के मिठुनपुरा वासी व्यक्ति मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या, रात को खाना खाकर घर से निकला था

हरियाणा के सिरसा में ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक शख्स मालगाड़ी के आगे कूद गया. वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव देखा और राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना दी. मृतक मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान गांव मिठुनपुरा निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई।
 
जानकारी के मुताबिक, सुबह लोगों ने रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पटरी पर एक व्यक्ति का शव देखा. सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान मिठुनपुरा निवासी 40 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वेद प्रकाश काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उनका जयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. बुधवार की रात वह खाना खाकर घर से बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। सुबह पता चला कि उसने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी है।

जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर छिंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Tags