हरियाणा में 11 जिलों के DC पर कार्रवाई की तैयारी: CM सैनी की ट्रांसफर लिस्ट में 2 कमिश्नर भी; पुलिस रेंज के ADGP-IG बदले जाएंगे

हरियाणा लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में अफसरों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद सीएम नायब सैनी से चर्चा होगी। इसके बाद तबादला सूची जारी की जाएगी।
 
हरियाणा में 11 जिलों के DC पर कार्रवाई की तैयारी: CM सैनी की ट्रांसफर लिस्ट में 2 कमिश्नर भी; पुलिस रेंज के ADGP-IG बदले जाएंगे
हरियाणा लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में अफसरों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद सीएम नायब सैनी से चर्चा होगी। इसके बाद तबादला सूची जारी की जाएगी।

सीएमओ सूत्रों का कहना है कि इस तबादला सूची में 11 जिलों के डीसी और 2 कमिश्नर के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कुछ विभागों के मुखियाओं के तबादले की संभावना है। इसके अलावा पुलिस रेंज में तैनात एडीजीपी-आईजी भी बदले जाएंगे।

चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में एक-दो नए अफसरों की तैनाती भी कर सकते हैं। इसलिए सीएम बदलाव के मूड में हरियाणा में नौकरशाही को लेकर बदलाव की वजह लोकसभा चुनाव बताए जा रहे हैं।

सरकार को इनपुट मिले हैं कि नौकरशाही के कुछ अफसरों ने चुनाव में सरकार के खिलाफ काम किया है। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नौकरशाही भी अपने तेवर बदल सकती है। ये अधिकारी दिल्ली जाने को इच्छुक हैं

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर फिलहाल केंद्र जा रहे हैं। तब तक वे इस पद पर बने रह सकते हैं। हरियाणा कैडर के 2000 बैच के आईएएस नितिन यादव केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वे फिलहाल चंडीगढ़ में गृह सचिव के पद पर तैनात हैं। हरियाणा कैडर के 2002 बैच के टीएल सत्यप्रकाश और मोहम्मद शाइन भी केंद्र जाने के इच्छुक हैं।

बराड़ वापस चंडीगढ़ आ सकते हैं

चंडीगढ़ में गृह सचिव पद के लिए अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा जाना है। मुख्यमंत्री सैनी ने अभी इस पैनल के लिए नामों को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन चर्चा है कि चंडीगढ़ गृह सचिव के लिए डॉ. अमित अग्रवाल और मंदीप सिंह बराड़ में से किसी एक का नाम जा सकता है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

चंडीगढ़ के गृह सचिव नितिन यादव का हाल ही में वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली तबादला हुआ है। इसके बाद यूटी ने हरियाणा सरकार से गृह सचिव के लिए पैनल मांगा है।

सीएम सैनी-पूर्व सीएम खट्टर नौकरशाही से नाराज

सीएम नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा की नौकरशाही से नाराज हैं। उनकी यह नाराजगी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी लगातार दिखी। पहले पूर्व सीएम खट्टर और अब सीएम नायब सैनी लगातार अफसरों पर निशाना साध रहे हैं।

उन्हें सही तरीके से काम करने की चेतावनी भी दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा होने लगी है। सीएम सैनी ने पंचकूला में भाजपा की समीक्षा बैठक के बाद सीधे तौर पर प्रदेश के अफसरों पर निशाना साधा। सीएम की इस नाराजगी से हरियाणा सचिवालय की नौकरशाही में भी हड़कंप है।

Tags

Around the web