Crime News: हरियाणा की बेटी की मेरठ में संदिग्ध मौत: IAS बनने का सपना अधूरा रह गया

हरियाणा के पानीपत की रहने पूजा की शादी साल 2019 में मेरठ के अभिषेक से शादी हुई थी। अभिषेक का परिवार साबुन गोदाम इलाके में रहता है। उसके घर में मां है, जिसका नाम रजनी हैं। वहीं अभिषेक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पूजा के जीजा रिषभ का आरोप है क शादी के बाद से ही ससुराल वाले पूजा को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।
 
Crime News: हरियाणा की बेटी की मेरठ में संदिग्ध मौत: IAS बनने का सपना अधूरा रह गया

Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां IAS की तैयारी कर रही पूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पूजा के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। वह उससे पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। पूजा की हत्या के बाद से उसका पति और सास फरार है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत की रहने पूजा की शादी साल 2019 में मेरठ के अभिषेक से शादी हुई थी। अभिषेक का परिवार साबुन गोदाम इलाके में रहता है। उसके घर में मां है, जिसका नाम रजनी हैं। वहीं अभिषेक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पूजा के जीजा रिषभ का आरोप है क शादी के बाद से ही ससुराल वाले पूजा को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।

आए दिन उसके साथ मारपीट भी करते थे और समय-समय पर उससे पैसा मांगते रहते थे। जिसके चलते घरवाले शुरू-शुरु में तो उसे पैसे देते रहे। मगर बाद में उन्होंने देना बंद कर दिया। जिसके बाद से उसके घर में ज्यादा झगड़ा होना शुरू हो गया।

दहेज के लिए हत्या का आरोप


पूजा के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले पूजा से पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें


पूजा की शादी और तैयारी


पूजा की शादी 2019 में मेरठ के अभिषेक से हुई थी। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी और एक निजी कोचिंग में पढ़ाई कर चुकी थी।


ससुराल वालों का फरार होना


पूजा की मौत के बाद उसका पति अभिषेक और सास रजनी फरार हो गए। पूजा के परिजनों ने कहा कि उन्होंने कई बार अभिषेक को फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद रहा।


पुलिस जांच


पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजा के परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

Tags