Haryana: हरियाणा में भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, महिला क्रिकेट खिलाड़ी से छेड़छाड़ का आरोप

शुक्रवार रात को पीड़ित युवती ने हिसार बस स्टैंड पर खूब हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
 
Haryana: हरियाणा में भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, महिला क्रिकेट खिलाड़ी से छेड़छाड़ का आरोप

Haryana: हरियाणा के हिसार में एक भाजपा नेता पर महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला क्रिकेटर ने ये आरोप भाजपा शहरी मंडल उपाध्यक्ष भीमसेन पर लगाए हैं।

शुक्रवार रात को पीड़ित युवती ने हिसार बस स्टैंड पर खूब हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता के मुताबिक वह बस से हिसार आ रही थी। जब बस बरवाला बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां से भाजपा शहर उपाध्यक्ष भीमसेन बस में चढ़ गया।

इस दौरान वह पहले तो खिलाड़ी के पास बैठा और उससे बातचीत की और फिर अचानक उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पढ़ें क्या था पूरा मामला...

अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता से लौट रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक यमुनानगर में अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। यहां कई जिलों से लड़कियां पहुंच रही हैं। पीड़िता भी अपनी टीम के साथ पहुंची थी। मैच खत्म होने के बाद जब वह यमुनानगर से हिसार जाने वाली बस में सवार हुई तो बरवाला बस स्टैंड पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष भीमसेन भी बस में सवार हो गया।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

बस में चढ़ते ही वह पीड़िता के पास बैठ गया और जैसे ही बस आगे बढ़ी तो वह उससे बातचीत करने लगा।

बातचीत में अचानक हुई छेड़छाड़

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बातचीत करते-करते अचानक भाजपा नेता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान पीड़िता ने विरोध किया और बस में बैठे अन्य खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पहले तो बस में हंगामा किया गया और फिर जब बस हिसार बस स्टैंड पर पहुंची तो खिलाड़ियों ने वहां खूब हंगामा किया। इस दौरान भाजपा नेता भीमसेन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है
हंगामे की सूचना मिलते ही हिसार बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ भीमसेन से भी पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता भीमसेन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों पक्षों के लोग सिटी थाने में पहुंच गए हैं। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, पुलिस अभी भी जांच कर रही है।

Tags

Around the web