Haryana: हरियाणा में प्रिंसिपल ने चौथी कक्षा की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म..

Haryana: हरियाणा के जींद में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने 10 साल की बच्ची के साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपने माता-पिता के झगड़ों से तंग आकर अपनी परेशानी बताई। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मां ने बताया कि उसकी 10 साल की बेटी शुक्रवार को स्कूल गई थी। वह एक निजी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ती है।
जब वह स्कूल से लौटी तो उसके पेट और पैरों में दर्द होने लगा। उन्होंने पूछा तो बच्ची ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। माता-पिता के बीच बहस सुनकर बच्ची चीखने लगी इसके बाद अचानक मां और पिता के बीच बहस हो गई। दोनों के बीच बहस सुनकर बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी।
बच्ची ने कहा कि स्कूल में प्रिंसिपल और घर में माता-पिता उसे चैन से जीने नहीं देते। यह सुनकर वे हैरान रह गए कि आखिर बच्ची प्रिंसिपल के बारे में ऐसा क्यों कह रही है। मां ने महिला थाने में बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।
जब उन्होंने बच्ची से बात की तो उसने सारी जानकारी दी
उन्होंने तुरंत बच्ची को संभाला और उसे आराम से बैठाया और उससे बातचीत की। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल के कमरे में बैठी थी। तभी प्रिंसिपल वहां आए। प्रिंसिपल ने उसे दूसरे कमरे की खिड़की बंद करने को कहा। जब वह खिड़की बंद कर रही थी तो प्रिंसिपल उसके पास आए।
वह उसे नया हॉल दिखाने के बहाने बाथरूम में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रिंसिपल ने कहा कि वह उसे स्कूल का नया हॉल दिखाएगा। जब वह प्रिंसिपल के साथ गई तो वह उसे हॉल की जगह बाथरूम में ले गए। वहां प्रिंसिपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसने उसे धमकाकर घर भेज दिया। बच्ची ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल ने पहले भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की है। जिससे वह काफी परेशान थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।