Haryana: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, इस आश्रम में जाने की इजाजत

 
Haryana: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, इस आश्रम में जाने की इजाजत
Haryana: हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को फिर पैरोल मिल गई है. साध्‍वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिलने की जानकारी मिल रही है. बताया जा रहा है कि राम रहीम आज या कल जेल से रिहा हो जाएंगे जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में अपनी पैरोल अवधि पूरी करनी होगी। Also Read: देश के इस मशहूर कॉलेज से पढ़ी हैं आईएएस परी बिश्नोई, जानिए 10वीं और 12वीं में कितने थे उनके मार्क्स
Haryana: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, इस आश्रम में जाने की इजाजत
Haryana:  ऐसे अपराधियों को पैरोल नहीं दी जा सकती
Haryana:  भारत में पैरोल जेल अधिनियम 1894 के तहत दी जाती है। लेकिन यह हर कैदी को नहीं दी जा सकती। खासकर ऐसे कैदी जिन पर कई हत्याओं का आरोप है. आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में शामिल अपराधी, जिन पर यूएपीए लगाया गया है, उन्हें भी पैरोल पर रिहा नहीं किया जा सकता है। सामान्य पैरोल के अलावा अगर कोई आपात स्थिति हो तो जेल अधीक्षक को 7 दिन की पैरोल देने का अधिकार है. Also Read: Crops cure fog: इन फसलों के लिए रामबाण है कोहरा, जमकर करेगा फायदा
Haryana: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, इस आश्रम में जाने की इजाजत
Haryana:  किस मामले में हुई है गुरमीत राम रहीम को सज़ा?
Haryana:  हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रमुख गुरुमीत राम रहीम पर अपने आश्रम की साध्वियों से बलात्कार का आरोप लगा था. उन्हें दो ननों से बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया था और वह उस मामले में 20 साल की सज़ा काट रहे हैं। Haryana:  अगस्त 2017 में पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था। इसके अलावा, अदालत ने उसे पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। Also Read: Hisar: हरियाणा के हिसार से किन जगहों के लिए उड़ान भरेगा विमान, जानें पूरी लिस्ट

Around the web