Haryana Election: हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान, पथराव के बीच नूंह में सबसे ज्यादा वोटिंग

हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 42.64% मतदान नूंह जिले में हुआ और सबसे कम मतदान पंचकूला जिले में हुआ। यहां सिर्फ 25.89% मतदान हुआ है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
 
voting

Haryana: हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 42.64% मतदान नूंह जिले में हुआ और सबसे कम मतदान पंचकूला जिले में हुआ। यहां सिर्फ 25.89% मतदान हुआ है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

नूंह में दो जगहों पर पथराव हुआ। सबसे पहले चंदेनी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद और इनेलो-बसपा प्रत्याशी ताहिर हुसैन के समर्थकों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इसे देखते हुए मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया।

डीएसपी सुरेंद्र भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुन्हाना के ख्वाजा कलां में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच पथराव हुआ। वहीं कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।

Tags

Around the web