Haryana Election: भाजपा आज या कल जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आज या कल आ सकती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज शाम 8 बजे दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। पहली सूची में 20 से 24 प्रत्याशी हो सकते हैं। इसको लेकर दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हो रही है।
 
Haryana Election: भाजपा आज या कल जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

Haryana: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आज या कल आ सकती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज शाम 8 बजे दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। पहली सूची में 20 से 24 प्रत्याशी हो सकते हैं। इसको लेकर दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हो रही इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी मौजूद हैं।

यहां प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर केंद्रीय चुनाव समिति में रखा जाएगा। सुबह हरियाणा प्रभारी के साथ बैठक इससे पहले हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल हुए। जहां कुछ दिन पहले गुरुग्राम में हुई 2 दिवसीय प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में टिकट दावेदारों की सूची पर चर्चा हुई थी। अब इस सूची पर कोर ग्रुप में चर्चा हो रही है। इन 2 कैबिनेट मंत्रियों की टिकट पर संकट

यह लगभग तय हो गया है कि नायब सैनी के 4 कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल और डॉ. बनवारी लाल को टिकट मिलेगा। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मंजूरी के बाद इनके नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं। जिन 2 कैबिनेट मंत्रियों की टिकट खतरे में हैं, उनमें बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शामिल हैं।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

2019 के चुनाव में रणजीत सिंह चौटाला सिरसा जिले की रानिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते थे और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी तरह कमल गुप्ता 2019 में हिसार शहर से विधायक बने थे।

3 लिस्ट में आ सकते हैं भाजपा के 90 नाम

भाजपा हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ उम्मीदवारों की घोषणा नहीं करेगी। इसके लिए पार्टी दो से तीन लिस्ट जारी करेगी। पहली लिस्ट में उन सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे, जहां कोई विवाद नहीं है। दूसरी लिस्ट में वे सीटें शामिल होंगी, जहां किसी के नाम पर विवाद हो सकता है या जहां 2 से ज्यादा दावेदार हैं। उसके बाद अगर जरूरत पड़ी और कुछ सीटों पर विवाद हुआ तो तीसरी सूची में उनके नाम आएंगे।

आरएलडी बीजेपी से कर सकती है गठबंधन

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) हरियाणा में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी बड़ी पार्टियों से गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।

बीजेपी हरियाणा लोकहित पार्टी, हरियाणा जन चेतना पार्टी को भी सीटें देगी। गोपाल कांडा और विनोद शर्मा की पार्टियों से भी गठबंधन होगा। गोपाल कांडा पांच सीटों पर दावा कर रहे हैं और विनोद शर्मा की नजर अंबाला सिटी और कालका विधानसभा पर है। आरएलडी 2 से 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

हरियाणा में 2 गठबंधन, 3 पार्टियां अकेले लड़ रही चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दो गठबंधन हुए हैं। पहला गठबंधन इनेलो और बीएसपी के बीच हुआ है। जिसमें इनेलो 53 सीटों पर और बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरा गठबंधन जेजेपी और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (वी) के बीच हुआ है। इसमें जेजेपी 70 और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कांग्रेस और बीजेपी सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी भी पहली बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।

आप ने पिछली बार 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कहीं भी जीत नहीं पाई थी। लोकसभा में उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन यहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। 5 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है।

Tags

Around the web

News Hub
Icon