Haryana: हिसार नगर निगम कमिश्नर का अजीबोगरीब फरमान, ऑफिस में ऐसी ड्रेस पहनकर आने पर रोक

हरियाणा के हिसार में नगर निगम की नव नियुक्त कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा ने एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जींस पहनने पर रोक लगा दी है। अब उन्हें दफ्तर में सिर्फ फॉर्मल ड्रेस में आना होगा।
 
Haryana: हिसार नगर निगम कमिश्नर का अजीबोगरीब फरमान, ऑफिस में ऐसी ड्रेस पहनकर आने पर रोक

Hisar: हरियाणा के हिसार में नगर निगम की नव नियुक्त कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा ने एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जींस पहनने पर रोक लगा दी है। अब उन्हें दफ्तर में सिर्फ फॉर्मल ड्रेस में आना होगा। कमिश्नर का कहना है कि इससे दफ्तर में एक डेकोरम बनेगा और स्टाफ और आम लोगों में फर्क दिखेगा।

डॉ. वैशाली शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि जब वह नगर निगम कार्यालय आईं तो उन्होंने देखा कि कुछ कर्मचारी तो चप्पल और जींस में ही दफ्तर में आ रहे हैं। यह देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि जब हम दफ्तर में आते हैं तो एक डेकोरम से आना चाहिए। प्रॉपर शूज पैंट और शर्ट पहनकर आना चाहिए। स्टाफ और आम लोगों में फर्क दिखना चाहिए।

कमिश्नर के इस आदेश के बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अब फॉर्मल ड्रेस में ही दफ्तर में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश हमारे लिए एक नई पहल है और हमें इसका पालन करना होगा।

इस आदेश के बाद नगर निगम के दफ्तर में एक नई शुरुआत हुई है। अब दफ्तर में एक डेकोरम बन गया है और स्टाफ और आम लोगों में फर्क दिखने लगा है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web

News Hub
Icon