हरियाणा में युवक की सीने में गोली मारकर हत्या:अर्धनग्न शव हाईवे किनारे फेंका, हाथ-मुंह कपड़े से बंधे मिले

 हरियाणा के रोहतक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया और उसकी लाश को सांपला से कुलताना रोड स्थित सोनीपत बाइपास पर फेंक दिया गया।
 
हरियाणा में युवक की सीने में गोली मारकर हत्या: अर्धनग्न शव हाईवे किनारे फेंका, हाथ-मुंह कपड़े से बंधे मिले
हरियाणा के रोहतक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया और उसकी लाश को सांपला से कुलताना रोड स्थित सोनीपत बाइपास पर फेंक दिया गया।

हत्या के बाद लाश फेंकी गई

पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या देर रात को ही की गई है। उसकी लाश को सांपला से कुलताना रोड स्थित सोनीपत बाइपास पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में जल्द खुलासा करेगी। पुलिस थाना सांपला के एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला कि युवक की गोली मारकर हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई। इसके बाद उसकी लाश को यहां फेंक दिया गया।

युवक की पहचान

मृतक के हाथ पर D लिखा हुआ था। जिससे उसकी पहचान दिनेश के तौर पर हुई। पुलिस ने जब उसके शव को टटोला तो उसे गोली भी लगी हुई थी। उसने चांदी का कड़ा पहना हुआ था।

पुलिस की जांच

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में जल्द खुलासा करेगी। इसके लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनमें दिख रही गाड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

Tags