Haryana News: हरियाणा में ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म, नशे की हालत में कमरे में घुस गया आरोपी

हरियाणा के पानीपत से एक ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक शख्स ने जबरदस्ती कमरे में घुसकर ट्रांसजेंडर के साथ दरिंदगी की। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
 
Haryana News: हरियाणा में ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म, नशे की हालत में कमरे में घुस गया आरोपी

Haryana News:  हरियाणा के पानीपत से एक ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक शख्स ने जबरदस्ती कमरे में घुसकर ट्रांसजेंडर के साथ दरिंदगी की। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है।

साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक चांदनी बाग थाने में पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और फिलहाल पानीपत में रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय से ताल्लुक रखती है।

उसके साथ रवि नाम का लड़का भी काम करता था। करीब 20 दिन पहले रवि नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसके एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता आरोपी की तलाश करती रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web