Haryana News: हरियाणा में 6 और 11 साल की दो बच्चियों की निर्मम हत्या

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर में आज सुबह दो बच्चियों की निर्मल हत्या कर दी गईं। परिजनों को दोनों बच्चियों अचेत अवस्था में मिली थी। जब उन्हें अस्पताल में ले जाया गया तो उन्हें मरा हुआ बताया। परिजनों का कहना है की बच्चियों के गले पर चोट के निशान थे और उनके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस इसे संदिग्ध मामला बता रही है। वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताया है। साथ पुलिस गहराई से जांच भी कर रही हैं।
कक्षा एक और तीन में पढ़ती थी बच्चियों
पुलिस के अनुसार आज सुबह सूचना मिली थी कि शहर की बाल्मीकि बस्ती में रहने वाले दो बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी पहचान योग्यता 11 और अनामिका 6 दोनों पुत्री सोनू के रूप में हुई है। इनके पिता सोनू शहर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। योग्यता कक्षा तीन और अनामिका कक्षा 1 में पढ़ती थी।
पिता बोले रूपयों के लेनदेन को लेकर सुबह जानकार से हुई थी बहस
पुलिस ने बताया कि जब हम मौके पर छानबीन के लिए पहुंचे तो बच्चियों के पिता ने बताया कि उसके घर पर आज सुबह उनका एक जानकार आया था। उससे रुपए का लेनदेन था। इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी काहासुनी भी हो गई थी। बहस करने के बाद वह घर से चला गया था।
बेटे ने फोन कर दी सूचना
सोनू ने पुलिस को बताया की जानकार के जाने के बाद वह भी घर से चला गया। कुछ देर बाद उनके छोटे बेटे सौरव का फोन आया कि घर में दोनों बहने अचेत पड़ी हुई है। यह सुनकर सोनू घबरा गया और फौरन घर पहुंचा। देखा तो दोनों बच्चियों की सांस नहीं चल रही थी।
अस्पताल ले गए तो डॉक्टर बोले उनकी मौत हो चुकी है।
सोनू के अनुसार आनंद-फानन में दोनों बच्चों को उठाकर अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। उसी जगह जब देखा तो बच्चों के मुंह में उसे खून निकल रहा था। शरीर की छानबीन की तो गले पर निशान थे। जिससे उन्होंने हत्या का शंक जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।