Haryana News: हरियाणा हनीट्रैप मामले में महिला गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर दी धमकी, फोन कर कहा- हम दोनों तुम्हारी हालत खराब कर देंगे...

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि महिला कई गंभीर आरोपों में संलिप्त पाई गई है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता कमल सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करता है. 2 मई को आरोपी महिला ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए फोन किया.
 
Haryana News: हरियाणा हनीट्रैप मामले में महिला गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर दी धमकी, फोन कर कहा- हम दोनों तुम्हारी हालत खराब कर देंगे...

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि महिला कई गंभीर आरोपों में संलिप्त पाई गई है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता कमल सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करता है. 2 मई को आरोपी महिला ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए फोन किया.

आरोपी महिला की गुंडागर्दी!: जिसके बाद आरोपी महिला ऑटो में सवार होकर शिकायतकर्ता के ऑफिस आई. आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता से कहा कि मेट्रो अस्पताल के खिलाफ जो शिकायत दी है उसे वापस ले लो, नहीं तो तुम्हें मेरा पता नहीं है. आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है और उन्हें रेप के झूठे आरोपों में फंसा चुकी है.

आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले ही मीडिया में मेरी पोल खुली थी. आरोपी ने बताया कि उसने पलवल में एक पुलिसकर्मी के साथ क्या-क्या किया है. वह आज तक ड्यूटी पर नहीं आ पाया है. मैंने उसकी जमीन तक बेच दी है और उसे सड़क पर ला दिया है. महिला ने प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया: आरोपी महिला ने मेट्रो अस्पताल सेक्टर-12 नोएडा के सिद्धार्थ जैन के खिलाफ सेक्टर-24 नोएडा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मैंने उसकी हालत बहुत खराब कर दी है और शिकायतकर्ता से कहा है कि तुम्हारा भी यही हाल होगा।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

या तो मेट्रो अस्पताल के खिलाफ शिकायत निपटा दो। आरोपी और राजेश विशिष्ट (जो मेट्रो अस्पताल सेक्टर-16 फरीदाबाद में कर्मचारी है) मिलकर तुम्हारा बुरा हाल कर देंगे। आरोपी महिला और राजेश वशिष्ठ की बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है और चंडीगढ़ तक उनकी पहुंच है। साथ ही आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता से पैसे भी मांगे।

शिकायतकर्ता ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप: आरोपी महिला ने कहा कि मेरे खिलाफ पलवल में हनीट्रैप और कई अन्य मामले दर्ज हैं। जिसमें राजेश वशिष्ठ ने मुझे आज तक गिरफ्तार नहीं होने दिया।

अब तुम राजेश विशिष्ट से समझौता कर लो नहीं तो मैं तुम्हें झूठे रेप केस में फंसाकर जेल में डलवा दूंगी और तुम राजेश और मुझे नहीं जानती, राजेश तुम्हें जान से मार देगा। अब तुम शिकायत वापस ले लो और मुझे पैसे भी दो।

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी: शिकायतकर्ता कमल सिंह की शिकायत के आधार पर थाना खेड़ी पुल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया जाएगा।

Tags