Haryana: हरियाणा में चुनावों के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख 35 हजार रुपये बरामद
Haryana: हरियाणा में चुनावों के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुए 10 लाख 35 हजार रुपये
हरियाणा के नारनौंद से पुलिस ने एक कार से 10 लाख 35 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई चुनावों के मद्देनजर की गई है। पुलिस ने बताया कि यह रुपये एक बैग में रखे हुए थे।
पुलिस की स्टेटिक सर्विलांस टीम ने जींद-हांसी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की थी। इस दौरान भिवानी नंबर की एक आई-20 कार आती हुई दिखाई दी। कार में दो लोग सवार थे।
पुलिस ने कार से 10 लाख 35 हजार 520 रुपये बरामद किए हैं। कार सवार लोगों ने बताया कि वह हेचरी का काम करते हैं और उन्होंने यह पेमेंट जींद में माल बेचा हुआ था। लेकिन उन्होंने कोई भी कागजात या सबूत नहीं दिखाया।
पुलिस ने यह रुपये हांसी ट्रेजरी में जमा करवाए जाएंगे। मामले की जांच अब इनकम टैक्स विभाग करेगी। पुलिस को शक है कि कहीं इन पैसों का इस्तेमाल चुनावों के समय तो नहीं किया जाना था। फिलहाल, जांच जारी है।

