Haryana Raw Employees: हरियाणा मे कच्चे कर्मचारियों की हुई मौज, इन लोगों को मिलेगा लाभ

 
Haryana Raw Employees: हरियाणा मे कच्चे कर्मचारियों की हुई मौज, इन लोगों को मिलेगा लाभ
Haryana Raw Employees:  हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला लिया है, जिससे कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार मिलेगा। मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सेवा विस्तार 31 दिसंबर 2024 तक रहेगा. फैसले के तहत, जो कर्मचारी अपनी सेवाएं हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) को स्थानांतरित करने से इनकार कर रहे थे, उन्हें यह लाभ दिया जाएगा। Also Read: UPSC Success Story: पूजा राणावत ने 4 बार फेल होने के बाद भी अंत मे पास किया यूपीएससी, जानें आईएएस अफसर की कहानी Haryana Raw Employees: हरियाणा मे कच्चे कर्मचारियों की हुई मौज, इन लोगों को मिलेगा लाभ Raw Employees
Haryana Raw Employees: मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ये कर्मचारी वर्तमान में विभिन्न विभागों में ग्रुप ए या बी के पदों पर कार्यरत हैं और इनकी सेवाएं ली जा रही हैं. इस फैसले से उन कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है जो सरकारी संस्थानों में काम कर रहे हैं और उनकी रिटायरमेंट की तारीख सिलसिलेवार तरीके से नजदीक आ रही है.
Haryana Raw Employees: नियुक्तियाँ के बाद सेवाएँ समाप्त कर दी जाएंगी
हालाँकि, जब भी ऐसे पदों पर नियुक्तियाँ होंगी, तो उन कर्मचारियों की सेवाएँ समाप्त कर दी जाएंगी जिन्होंने एचकेआरएनएल में स्थानांतरण नहीं करने का विकल्प चुना है। इससे स्पष्ट होता है कि यह लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं जारी रखना चाहते हैं और स्थानांतरण से इनकार कर रहे हैं। Also Read: Dhan Mandi Bhav 20 December 2023: धान के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा भाव Haryana Raw Employees: हरियाणा मे कच्चे कर्मचारियों की हुई मौज, इन लोगों को मिलेगा लाभ Raw Employees
Haryana Raw Employees: महत्वपूर्ण कदम साबित होगा
इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिनकी सेवाएं नई नियुक्तियों के कारण समाप्त होने वाली थीं। हरियाणा सरकार का यह कदम कर्मचारियों के सम्मान और उनकी चिंताओं को देखते हुए उन्हें सुरक्षा और स्थिरता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Around the web