Harynaa Election: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मतदान के आंकड़े घोषित, देखें कौन सा जिला आया पहले नंबर पर?

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा में 25 मई को हुए लोकसभा आम चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान प्रतिशत 64.80 रहा। चुनाव आयोग के अनुसार देशभर में मतगणना 4 जून को होगी। प्रदेश में मतगणना सुचारू रूप से हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
 
Harynaa Election: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मतदान के आंकड़े घोषित, देखें कौन सा जिला आया पहले नंबर पर?

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा में 25 मई को हुए लोकसभा आम चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान प्रतिशत 64.80 रहा। चुनाव आयोग के अनुसार देशभर में मतगणना 4 जून को होगी। प्रदेश में मतगणना सुचारू रूप से हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में थोड़ा कम रहा है।

फिर भी हरियाणा के मतदाताओं ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करवाने में आयोग के कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा 03 लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 69.77 प्रतिशत मतदान हुआ और 13 लाख 51 हजार 932 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 7 लाख 29 हजार 125 पुरुष, 6 लाख 22 हजार 786 महिलाएं तथा 21 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जबकि सिरसा में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 37 हजार 689 थी।

इसी प्रकार, अंबाला 01 लोकसभा क्षेत्र में 13 लाख 44 हजार 503 मतदाताओं ने वोट डाले तथा यहां मतदान प्रतिशत 67.43 दर्ज किया गया, जिसमें 7 लाख 23 हजार 622 पुरुष तथा 6 लाख 20 हजार 875 महिलाएं तथा 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे। जबकि अंबाला में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 96 हजार 708 थी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र 02 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 67.01 रहा, जिसमें 6 लाख 36 हजार 532 पुरुष, 5 लाख 65 हजार 857 महिलाएं तथा 12 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 94 हजार 300 थी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

हिसार 04 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 65.27 रहा, जिसमें 6 लाख 36 हजार 644 पुरुष तथा 5 लाख 32 हजार 137 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। हिसार में 11 लाख 68 हजार 784 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 90 हजार 722 थी। यहां तीन अन्य श्रेणियों के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 90 हजार 722 थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करनाल 05 लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 4 हजार 229 थी, जिसमें से 13 लाख 41 हजार 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मतदान प्रतिशत 63.74 रहा। करनाल में 7 लाख 21 हजार 745 पुरुष तथा 6 लाख 19 हजार 410 महिला मतदाताओं के अलावा 19 अन्य श्रेणियों के मतदाताओं ने देश के गौरव चुनाव के महापर्व में भाग लिया। इसी प्रयास में सोनीपत 06 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 63.44 दर्ज किया गया तथा कुल 11 लाख 20 हजार 791 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 6 लाख 10 हजार 295 पुरुष, 5 लाख 10 हजार 488 महिला तथा 8 अन्य श्रेणियों के मतदाता शामिल थे।

जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 66 हजार 624 थी। रोहतक 07 लोकसभा क्षेत्र में 12 लाख 41 हजार 201 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 6 लाख 68 हजार 815 पुरुष, 5 लाख 72 हजार 384 महिला तथा 2 अन्य श्रेणियों के मतदाता शामिल थे। यहां मतदान प्रतिशत 65.68 रहा। जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 89 हजार 844 थी। इसी प्रकार, भिवानी-महेंद्रगढ़ 08 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 65.39 रहा तथा 11 लाख 72 हजार 526 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 6 लाख 27 हजार 622 पुरुष, 5 लाख 44 हजार 903 महिलाएं तथा एक अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे।

जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 93 हजार 29 थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता गुड़गांव 09 लोकसभा क्षेत्र में 15 लाख 96 हजार 240 मतदाताओं ने वोट डाले, हालांकि यहां मतदान प्रतिशत 62.03 रहा। यहां 8 लाख 58 हजार 499 पुरुष, 7 लाख 37 हजार 734 महिलाएं तथा 7 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 25 लाख 73 हजार 411 थी। इसी तरह फरीदाबाद 10 लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 24 लाख 30 हजार 212 थी। यहां मतदान प्रतिशत 60.52 रहा। यहां 14 लाख 70 हजार 649 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 8 लाख 14 हजार 402 पुरुष, 6 लाख 56 हजार 241 महिलाएं और 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे।

Tags