हिसार में एक युवक से 23 लाख रुपए ठगेः ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया, पैसे वापस मांगने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में शांति निकेतन कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी हुई है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पानीपत के मतलोड़ा निवासी 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
हिसार में एक युवक से 23 लाख रुपए ठगेः ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया, पैसे वापस मांगने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में शांति निकेतन कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी हुई है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पानीपत के मतलोड़ा निवासी 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित विकास ने बताया है कि वह हांसी के शांति निकेतन कॉलोनी का रहने वाला है। वह प्राइवेट जॉब करता है। शांति निकेतन कॉलोनी निवासी सुदेश और अमित के जरिए उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। फरवरी 2023 में आरोपी सुदेश और अमित ने उसे बताया था कि पानीपत के मतलोड़ा में रहने वाले उनके रिश्तेदार लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वे उसे ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे।

घर आए थे आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत में विकास ने बताया है कि मार्च 2023 में मतलोड़ा निवासी दो आरोपी उसके घर आए थे। आरोपियों ने बताया था कि उसका बेटा अमीन उर्फ ​​आयुष दुबई में रहता है और उसने दुबई से कई लोगों को ऑस्ट्रेलिया भेजा है। वह विकास को भी पहले दुबई और फिर ऑस्ट्रेलिया भेजेगा। पुलिस को दी गई शिकायत में विकास ने बताया है कि वह उक्त आरोपियों की बातों में आ गया और उन पर विश्वास कर लिया। इसके बाद विकास ने आरोपियों के बताए अनुसार कई बार में 23 लाख रुपये उनके खातों में जमा करा दिए।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा भेजा विकास का कहना है कि आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा भी भेजा था। लेकिन उस वीजा में कुछ डिटेल्स छिपाई गई थीं। आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कहा कि अगर पोर्टल पर इन डिटेल्स को चेक करोगे तो वीजा ब्लॉक हो जाएगा। आरोपियों ने उसे दुबई का वीजा भी भेजा। वह 29 जून 2023 को दुबई गया। दुबई जाने के बाद आरोपियों में से एक ने उसे एक होटल के कमरे में रखा, जहां पहले से ही सात अन्य लोग ठहरे हुए थे।

वह दुबई में आरोपियों द्वारा ठहराए गए होटल के कमरे में करीब 4 महीने तक रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। तब विकास को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। विकास ने बताया कि जब उसके पैसे खत्म होने लगे तो वह तुरंत भारत आ गया। जब उसने वापस आकर आरोपियों से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। विकास ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पैसे मांगने या कोई कानूनी कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Around the web