हिसार में बहू ने सिरसा के बुजुर्ग ससुर से की मारपीटः पति-पत्नी के बीच चल रहे दहेज केस में महिला थाने गया था बुजुर्ग

हरियाणा के हिसार के मॉडल टाउन में रहने वाले 67 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी सुरेंद्र कुमार को महिला थाने के गेट पर उसके बेटे की पत्नी और ससुर ने लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
 
घायल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बेटे हिमांशु की शादी 2018 में सिरसा के सुचान गांव की रितु से हुई थी। शादी के बाद एक लड़की है, लेकिन हिमांशु का अपनी पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते पत्नी ने दहेज और मारपीट का मामला दर्ज करवाया था।

घायल के बेटे हिमांशु ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने पिता और चाचा विजय के साथ इस मामले में दूसरी काउंसलिंग के लिए महिला थाने गया था। वहां उसकी पत्नी रितु और ससुर सतीश भी थे। थाने में काफी देर तक रहने के बाद जब वे बाहर आने लगे तो अचानक गेट पर उसके पिता सुरेंद्र पर उसकी पत्नी रितु और ससुर विजय ने हमला कर दिया।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

उसने बताया कि उसके पिता को लात-घूंसों से मारा गया। इससे वह चक्कर खाकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद हिमांशु ने डायल 112 पर कॉल की। ​​इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल लेकर आई।

Tags

Around the web