JSM: नस्ल बचाओ रैली का निमंत्रण देने डॉ. देवेंद्र बल्हारा 13 को चौपटा में

 
JSM: नस्ल बचाओ रैली का निमंत्रण देने डॉ. देवेंद्र बल्हारा 13 को चौपटा में
News Sirsa: जनता सरकार मोर्चा JSM की तरफ से 19 नवंबर को करनाल में नस्ल बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का निमंत्रण देने के लिए जनता सरकार मोर्चा की अगुवाई करने वाले डाॅ. देवेंद्र बल्हारा 13 नवंबर को चौपटा की संत हरीश धर्मशाला में पहुंच रहे हैं। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जनता सरकार मोर्चा JSM के सदस्य सज्जन लांबा ने बताया कि इस बैठक में चौपटा व भट्टू क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैंकड़ो लोग मौजूद रहेंगे और डाॅ. देवेंद्र बल्हारा के विचार सुनेंगे। यहां बता दें कि डाॅ. देवेंद्र बल्हारा वही हैं जिन्होंने कोरोना काल में वेक्सिनेशन एंव मास्क का विरोध किया था जिसके चलते उन्हें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और उसके बाद मीडिया व सोशल मीडिया में वह पूरा मामला खूब वायरल हुआ था। उसके बाद पिछले करीब 2 साल से डाॅ. बल्हारा जनता सरकार मोर्चा के नाम से एक संगठन व टीम बनाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं जिसमें उनका विशेष एजेंडा न्यू वर्ल्ड ऑर्डर, झूठी बीमारियों, अंग्रेजी दवाईयों की गुलामी, सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं को तोड़ने वाले अंग्रेजी कानून का विरोध, जहरयुक्त खेती का विरोध, लचर व गलत शिक्षा व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों पर कार्य कर रहे हैं और लोगों को पूरे देश में जागरूक कर रहे हैं। सज्जन लांबा ने बताया कि करनाल में होने वाली नस्ल बचाओ रैली में पूरे देश के अलग-अलग स्थानों से हजारों लोग आएंगे और देश में एक नई क्रांति पैदा करने का काम जनता सरकार मोर्चा JSM के माध्यम से किया जाएगा।

Around the web

News Hub
Icon