फ्रिज का कंप्रेसर फटने से हरियाणा में सास-बहू की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

हरियाणा के जींद में आग लगने से सास-बहू की जलकर मौत हो गई। युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना 6 जून (गुरुवार) की है। रसोई में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद आग लग गई। इसके बाद फ्रिज का कंप्रेसर भी फट गया। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। सास-बहू का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
दरअसल, आरती कुम्हारान मोहल्ला स्थित अपने घर की रसोई में चाय बनाने पहुंची थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो गई। जैसे ही उसने चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई तो रसोई में अचानक आग लग गई।

चाय बनाते समय लगी आग
शोर सुनकर उसका पति अमित और सास बबली मौके पर पहुंचे। दोनों ने आग से घिरी आरती को बचाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान रसोई में रखे फ्रिज का कंप्रेसर भी फट गया और उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग की लपटों से घिरे तीनों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आग से आरती और बबली का पूरा शरीर जल गया. रविवार को उपचार के बाद अमित को छुट्टी दे दी गई। सोमवार को उपचार के दौरान आरती और बबली की मौत हो गई।

एक साल पहले हुई थी अमित की शादी

अमित एसी, आरओ समेत बिजली के उपकरण रिपेयर करने का काम करता है। करीब एक साल पहले उसकी शादी आरती से हुई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। अमित का एक बड़ा भाई भी है, उसकी शादी हो चुकी है। जबकि अमित के पिता की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web