Nafe Singh Murder: नफे सिंह के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को राजस्थान से दबोचा, सामने आ सकते हैं कई राज
Mar 1, 2024, 17:30 IST
Nafe Singh Murder: नफे सिंह राठी मर्डर केस के बाद नफे सिंह के परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से हिरासत में ले लिया है. नफे सिंह की हत्या के बाद से परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. इस बीच, नफे सिंह हत्याकांड में पूछताछ के लिए नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेता बिजेंद्र राठी थाने पहुंचे हैं. पूर्व विधायक नरेश कौशिक, बिजेंद्र राठी के बेटे संदीप और वाइस चेयरमैन पालेराम को भी नोटिस जारी किया है। Also Read: Chanakya Niti: पत्नी पति को यह चीज को देने में न करे शर्म, दांपत्य जीवन चलेगा खुशहाल
Also Read: Nilgai Se Bachne Ke Upay: नीलगाय और सूअर खेत के आसपास भी नहीं भटकेगें, इस दवा का करें इस्तेमाल
Nafe Singh Murder: पांच दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ सकी
पांच दिन बाद भी पुलिस नफे सिंह के हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। नफे सिंह के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस राजस्थान से बहादुरगढ़ ला रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिसमें नफे सिंह की हत्या के संबंध में कई अहम सुराग भी मिल सकते हैं।Nafe Singh Murder: नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी नंदू ने ली है
बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर गैंगस्टर कपिल सांगवान के नाम से एक पोस्ट प्रसारित की गई, जिसमें नंदू ने नफे सिंह की हत्या कराने की जिम्मेदारी ली है। इस हत्याकांड को नंदू गैंग की गैंगस्टर मंजीत महाल से दुश्मनी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि मंजीत महल का नफे सिंह से करीबी रिश्ता है। नफे सिंह, मंजीत को आश्रय दिया गया। हालांकि, नफे सिंह के परिजनों ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है।
Also Read: Nilgai Se Bachne Ke Upay: नीलगाय और सूअर खेत के आसपास भी नहीं भटकेगें, इस दवा का करें इस्तेमाल 

