नारनौल में फायरिंग: सिरोही-बहाली टोल पर फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने चलाई गोलियां, दो कर्मचारी घायल
Jul 11, 2024, 12:00 IST

जिसके बाद मामला बढ़ गया। इस दौरान फाॅर्च्यूनर सवार एक युवक हरीश को गोली मारी दी। वहीं टोल कर्मी विवेक के साथ भी युवकों ने मारपीट की। जिससे वह भी घायल हो गया। गोली चलाने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद अन्य टोल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फाॅर्च्यूनर सवार बदमाश मौके से भाग गए।
जिसके बाद गोली लगने से घायल युवक को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जिसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। टोल मैनेजर ने बताया कि फाॅर्च्यूनर सवार युवक बिना टोल दिए सर्विस लाइन से जाने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें रोकने पर मारपीट की और गोली चला दी। इस दौरान एक टोल कर्मी को गोली लगी है। अभी युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम लेकर जा रहे हैं।