पंचकूला में पानीपत की बेटी पर अत्याचारः दहेज के लिए बुरी तरह पीटा; पति के जेठानी से थे अवैध संबंध..

हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव की महिला को पंचकूला स्थित ससुराल में दहेज के लिए बुरी तरह पीटा गया। शादी को अभी डेढ़ साल ही हुआ है और अब घर टूटने की कगार पर है। पति का अपनी साली से अवैध संबंध है। सास को भी इस बारे में पता है।
 
पंचकूला में पानीपत की बेटी पर अत्याचारः दहेज के लिए बुरी तरह पीटा; पति के जेठानी से थे अवैध संबंध..

हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव की महिला को पंचकूला स्थित ससुराल में दहेज के लिए बुरी तरह पीटा गया। शादी को अभी डेढ़ साल ही हुआ है और अब घर टूटने की कगार पर है। पति का अपनी जेठानी से अवैध संबंध है। सास को भी इस बारे में पता है।

सास ने महिला से कहा कि अगर उसे यहां रहना है तो सोने के जेवर लेकर आए। इसके बाद महिला को इतना पीटा गया कि वह खुद ही जान बचाने के लिए वहां से निकल गई। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शादी के बाद से ही मारपीट सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह गांव बाल जाटान की रहने वाली है। उसकी शादी दिसंबर 2022 में सोनू मोर निवासी पंचकूला सेक्टर 19 से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी सास, पति, ननद उसके साथ मारपीट करते हैं।

वे अक्सर दहेज की मांग करते हैं। पति छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता है। सास और ननद का कहना है कि वह दहेज में कुछ भी नहीं लाई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति का अपनी जेठानी से अवैध संबंध है। जिसके चलते वे उसे घर में नहीं रहने देते। उसकी सास को भी इन बातों के बारे में पता है, लेकिन वह ही उसे घर से निकलने के लिए कहती है। उसकी सास उससे चूड़ियां मांगती है।

महिला किसी तरह जान बचाकर भागी।

पति उससे सोने की चेन मांगता है। कई बार उसके ससुर भी कार और चेन की मांग करते हैं। 28 जून की रात जब महिला ड्यूटी से लौटी तो रात करीब 10 बजे उसके ससुराल वालों ने उससे झगड़ा किया। 29 जून को उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। जिसके बाद महिला किसी तरह वहां से बचकर अपने मायके पहुंची।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags