पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जीएस संधावालिया की लेंगे जगह शील नागू

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का रिक्त पद भर दिया गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश शील नागू अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। शील नागू का जन्म 1 जनवरी 1965 को हुआ था।
 
शील नागू 5 अक्टूबर 1987 को वकील के रूप में पंजीकृत हुए थे। उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश में सिविल और संवैधानिक कानून की प्रैक्टिस की। उन्हें 27 मई 2011 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 23 मई 2013 को स्थायी न्यायाधीश बने। वे हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में प्रशासनिक न्यायाधीश रह चुके हैं।

इसी साल फरवरी में गुरमीत सिंह संधावालिया को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। इससे पहले वरिष्ठ हाईकोर्ट न्यायाधीश रितु बाहरी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रही थीं।

उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद जीएस संधावालिया को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Tags

Around the web