Railway News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, जिससे हरियाणा के लोगों को फायदा होगा।
 
Railway News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Railway News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, जिससे हरियाणा के लोगों को फायदा होगा।

नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेन नंबर 03309 धनबाद से जम्मूतवी के लिए 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को धनबाद से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात 22:40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का समय और ठहराव

- ट्रेन नंबर 03309, धनबाद से जम्मूतवी के लिए प्रत्येक मंगलवार को धनबाद से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात 22:40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 03310, जम्मूतवी से धनबाद के लिए प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से रात 23:25 बजे प्रस्थान करके एक दिन बाद दोपहर 14:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
- सोनीपत में ठहराव का समय 2 मिनट होगा।
- ट्रेन नंबर 03309, रात 10:08 बजे और वापसी में ट्रेन नंबर 03310, सुबह 9:45 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन के ठहराव वाले स्टेशन

- पठानकोट कैंट
- जालंधर कैंट
- लुधियाना
- सरहिंद
- अंबाला कैंट
- पानीपत
- सोनीपत
- पुरानी दिल्ली
- टुण्डला
- गोविन्दपुरी
- प्रयागराज
- वाराणसी
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय
- भभुआ रोड
- सासाराम
- देहरी ऑनसोन
- अनुग्रह नारायण रोड
- गया
- कोडरमा
- हजारीबाग
- पारसनाथ
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह रेलवे स्टेशन

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

यह स्पेशल ट्रेन एसी 3 टायर श्रेणी के डिब्बों वाली होगी और इसका मार्ग में 22 स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है।

Tags