Relief: रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर अब होगा 3 घंटे, अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी

 
Relief: रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर अब होगा 3 घंटे, अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी
Relief: बंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के चंडीगढ़ तक विस्तार को मंजूरी मिल गई है। ट्रेन का टाइम टेबल भी जल्द ही जारी किया जाएगा. वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक का सफर 3 घंटे का होगा. Relief:केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक बढ़ाने का प्रस्ताव पिछले महीने रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से रेवाडी और गुरूग्राम के रेल यात्रियों का चंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय की जा सकेगी. सरकारी कर्मचारियों समेत सरकारी काम से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ट्रेन से कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान हो जाएगा और सफर सुहाना हो जाएगा। Relief: राव ने कहा कि रेल यात्रियों की चंडीगढ़ से सीधी कनेक्टिविटी की पुरानी मांग रही है, बंदे भारत के माध्यम से उनकी मांग को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ तक अन्य ट्रेनों के विस्तार की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

Around the web