Sirsa News: सिरसा कोर्ट का बड़ा फैसला, रेप की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

सिरसा में एक बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला न्यायाधीश प्रवीण कुमार की अदालत ने सुनाया है।
 
Sirsa News: सिरसा कोर्ट का बड़ा फैसला, रेप की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

Sirsa News: सिरसा में एक बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला न्यायाधीश प्रवीण कुमार की अदालत ने सुनाया है।

इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया था कि 20 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे उसकी दोनों बच्चे गली में खेल रहे थे। कुछ देर बाद उसे अपनी बेटी की चीखने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वह बाहर आई और गुरविंद्र सिंह उर्फ गोरा सिंह के घर से यह आवाज आ रही थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि गुरविंद्र सिंह उसकी बेटी से रेप करने की कोशिश कर रहा था और उसे देखकर धमकी देकर भाग गया।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मां का बयान दर्ज करके गुरविंद्र सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

Tags