Sirsa News: 33 हजार गोलियों के साथ मेडिकल संचालक काबू, मेडिकल स्टोर सील

 
Sirsa News: हरियाणा के सिरसा में स्पेशल स्टाफ पुलिस और ड्रग कंट्रोलर की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के हिसार रोड स्थित मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की. केमिस्ट के घर से 33 हजार 300 प्रतिबंधित दवा की गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया है. Also Read: Lifestyle: 939 रुपए की यह चादर बिस्तर पर बिछाते ही गर्म हो जाती है, सर्दियों में यह लोगों की है पहली पसंद  Sirsa News: जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि हिसार रोड स्थित आस्था मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां उपलब्ध हैं। बड़ी संख्या में लोग नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियां खरीदने आते हैं। सूचना के आधार पर ड्रग कंट्रोलर रजनीश धालीवाल के साथ स्पेशल स्टाफ ने आस्था मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। Sirsa News: 33 हजार गोलियों के साथ मेडिकल संचालक काबू, मेडिकल स्टोर सील Sirsa News
Sirsa News: घर पर मिली 33300 गोलियां
Sirsa News: ड्रग कंट्रोलर ने मेडिकल स्टोर में पड़े दवाइयों के सभी डिब्बों की तलाशी ली। पुलिस ने जब मेडिकल स्टोर संचालक संदीप कुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके घर पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं रखी हुई हैं. इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो ड्रग्स का जखीरा मिला. पुलिस ने घर से प्रतिबंधित दवाओं की 33 हजार 300 गोलियां बरामद कीं. इसके बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। Also Read: Treatment yellowing leaves wheat: गेहूं की पत्तियों में मुड़कर पीलापन आने की समस्या से अब पाएं छुटकारा, जानें कैसे Sirsa News: 33 हजार गोलियों के साथ मेडिकल संचालक काबू, मेडिकल स्टोर सील Sirsa News Also Read: Lifestyle: 939 रुपए की यह चादर बिस्तर पर बिछाते ही गर्म हो जाती है, सर्दियों में यह लोगों की है पहली पसंद 
Sirsa News: मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Sirsa News: स्पेशल स्टाफ प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक संदीप कुमार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि आरोपी संदीप कुमार भारी मात्रा में नशीली गोलियां कहां से लाया था। उधर, ड्रग कंट्रोलर रजनीश धालीवाल का कहना है कि आस्था मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। Also Read: Sports: कुश्ती को लेकर जंतर-मंतर पर फिर विरोध शुरू, निशाने पर बजरंग पूनिया, साक्षी और विनेश फोगाट