फतेहाबाद में साढ़े 3 साल की दुष्कर्म पीड़िता की मौत: 9 दिन तक पीजीआई रोहतक में भर्ती रही; पिता के दोस्त ही थे दोषी

 हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना ग्रामीण क्षेत्र में हैवानियत की शिकार हुई साढ़े 3 साल की मासूम बच्ची ने आखिरकार 9 दिन बाद रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। बच्ची को आधी रात को उसके घर से अगवा कर उसके पिता के परिचित दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। सुबह-सुबह बच्ची खून से लथपथ सड़क पर मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह शर्मनाक घटना 29 जून की रात को हुई थी। तब से बच्ची पीजीआई रोहतक में भर्ती थी।
 
बच्ची के माता-पिता ने बताया था कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे ढाई महीने पहले टोहाना के पास एक गांव में खेत में मजदूरी करने आए थे। यहां वे एक जमींदार के खेत में रह रहे हैं। शनिवार 29 जून की रात को उनके परिचित 3 युवक उनके घर आए। वे भी आसपास के गांवों के खेतों में मजदूरी करते हैं। रात को वे वापस चले गए और परिवार सो गया। पिता ने बताया कि रात 3 बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि लड़की अपने बिस्तर पर नहीं थी।

इसके बाद उसने अपनी पत्नी को जगाया और खेत मालिक को भी सूचना दी। सभी ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। लड़की थोड़ी दूरी पर जाखल रोड पर खून से लथपथ हालत में मिली। लड़की ने बताया कि युवकों ने उसके साथ हैवानियत की है। इसके बाद परिजन लड़की को सुबह करीब 4-5 बजे एंबुलेंस से टोहाना नागरिक अस्पताल लेकर आए। वहां पर पुलिस को भी सूचना दी गई।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

लड़की की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। खेत मालिक ने बताया कि आरोपी इसी तरह खेतों में काम करते हैं। एक बार आरोपी चले गए थे। जब परिवार के लोग सो गए तो वे लड़की को पीछे से उठाकर ले गए। टोहाना सदर थाने के एसएचओ देवी लाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष खेतों में धान लगाने का काम करता है।

मुकेश, सतीश और शंभू नाम के 3 लोग उनके फार्म हाउस पर आए थे। जहां पर उन्होंने शराब और मीट आदि की पार्टी की। बाद में शंभू वहां से चला गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पता चला कि बाकी दो लोग बच्ची को उठाकर ले गए थे और गलत काम किया। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags

Around the web