लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही टोल दरें बढ़ीं: हरियाणा-पंजाब में यात्रा 5% तक महंगी

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही हरियाणा और पंजाब में टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 2 जून की रात 12 बजे से टोल प्लाजा की दरों में 3 से 5% की बढ़ोतरी की गई है। आमतौर पर ये दरें 1 अप्रैल से लागू होती हैं, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के कारण इन्हें टाल दिया गया था।
 
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही टोल दरें बढ़ीं: हरियाणा-पंजाब में यात्रा 5% तक महंगी
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही हरियाणा और पंजाब में टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 2 जून की रात 12 बजे से टोल प्लाजा की दरों में 3 से 5% की बढ़ोतरी की गई है। आमतौर पर ये दरें 1 अप्रैल से लागू होती हैं, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के कारण इन्हें टाल दिया गया था।

हरियाणा में विभिन्न हाईवे, एक्सप्रेसवे, केएमपी, नारनौल-चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे, खेड़की दौला टोल प्लाजा, दिल्ली-पटियाला हाईवे पर खटकड़ टोल प्लाजा, जींद-गोहाना-सोनीपत हाईवे पर लुडाना टोल प्लाजा, गुड़गांव-सोहना हाईवे पर घमरोज टोल प्लाजा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हिलालपुर टोल प्लाजा, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे-152 समेत सभी हाईवे पर टोल दरों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में 5% की बढ़ोतरी की गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साल में तीसरी बार दरों में बढ़ोतरी की है।

हरियाणा में विभिन्न टोल प्लाजा की नई दरें जानें

  • करनाल का बसताड़ा टोल
वाहन पहले अब
कार-जीप 180 185
ट्रक-बस 1175 1205
  • इस्माइलाबाद का सैनी माजरा टोल प्लाजा
वाहन वन साइड डबल साइड मंथली पास
कार-जीप 100 150 3320
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 160 240 5365
ट्रक-बस 335 505 11240
  • करनाल का घरौंडा टोल प्लाजा
वाहन वन साइड डबल साइड मंथली पास
कार-जीप 185 280 6205
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 300 450 15525
ट्रक-बस 630 945 21000
हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें
  • अंबाला का घग्घर टोल प्लाजा
वाहन वन साइड डबल साइड मंथली पास
कार-जीप 120 180 3960
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 120 180 6400
ट्रक-बस 400 605 13410
  • गुरुग्राम का खेड़की दौला टोल प्लाजा
वाहन पुराना रेट नया रेट
कार-जीप 80 85
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 120 120
बस-ट्रक 245 250
  • हिसार-सिरसा NH स्थित लांधड़ी टोल प्लाजा
वाहन पुराना रेट नया रेट
कार-जीप 90 95
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 150 150
बस-ट्रक 310 320
  • हिसार-दिल्ली NH स्थित रामायणा टोल प्लाजा
वाहन पुराना रेट नया रेट
कार-जीप 90 95
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 150 150
बस-ट्रक 310 320
  • हिसार-चंडीगढ़ NH स्थित बाडो पट्टी टोल प्लाजा
वाहन पुराना रेट नया रेट
कार-जीप 120 120
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 190 195
बस-ट्रक 400 410
  • हिसार-चुरू NH स्थित चौधरीवास टोल प्लाजा
वाहन पुराना रेट नया रेट
कार-जीप 70 70
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 110 115
बस-ट्रक 235 240
  • गुरुग्राम का घामड़ोज टोल प्लाजा
वाहन पुराना रेट नया रेट
कार-जीप 115 125
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) 190 205
बस-ट्रक 400 430

Tags