Chanakya Niti: औरत को संतुष्ट करने के लिए अपनाएं चाणक्य के ये 5 गुण, औरत नाचेगी आपके इशारों पर
Dec 15, 2023, 10:36 IST

Chanakya Niti: 1. सन्तुष्ट रहना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को जितना हो सके उतनी मेहनत करनी चाहिए और जो धन या फल मिले उससे संतुष्ट और खुश रहना चाहिए। जिस प्रकार एक कुत्ते को जितना भोजन मिलता है वह उससे संतुष्ट हो जाता है। उसी प्रकार पुरुषों को भी अपनी मेहनत की कमाई से अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाहिए। जिन पुरुषों में यह गुण होता है वे सफल होते हैं।
Chanakya Niti: 2. सतर्क रहें
आचार्य के अनुसार जिस प्रकार कुत्ता गहरी नींद के बाद भी सचेत रहता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने परिवार, पत्नी और कर्तव्यों के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए। अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए दुश्मनों से हमेशा सावधान रहें। चाहे आप कितनी भी गहरी नींद में क्यों न हों, हल्की सी आह पर जागने की क्षमता आपके अंदर होनी चाहिए। ऐसे गुणों वाला व्यक्ति हमेशा खुश रहता है।
Chanakya Niti: 3. वफ़ादारी
चाणक्य कहते हैं कि जिस तरह कुत्ते की वफादारी पर कोई शक नहीं कर सकता, उसी तरह आदमी को भी अपनी पत्नी और काम के प्रति हमेशा वफादार रहना चाहिए। जो पुरुष पराई स्त्रियों को देखकर भी कामातुर होता है, उसके घर में कलह होती रहती है। ऐसे पुरुष के साथ स्त्री कभी खुश नहीं रहती, क्योंकि पत्नी अपने पति की वफादारी से खुश रहती है।