Yoga For Healthy Lungs: प्रदूषण से बचाकर फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं ये 2 योगासन, जानें करने का सही तरीका
Dec 15, 2023, 09:01 IST

Yoga For Healthy Lungs: त्रिकोणासन कैसे करें
त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले एक योगा मैट पर अपने पैरों के बीच 4 फीट की दूरी रखकर सीधे खड़े हो जाएं, अपने हाथों को अपनी जांघों के पास रखें और अपनी बाहों को अपने कंधों तक फैला लें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए दाहिने हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। ऐसा करते समय यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि आपका हाथ आपके कान को छूए। अब सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को बाईं ओर झुकाएं। ऐसा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके घुटने मुड़ें नहीं। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें। फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं। Also Read: Mandi Bhav 14 December 2023: जानें आज के ताजा ग्वार, मूंग, मोठ, बाजरा, सरसों, धान व कपास के भाव
Yoga For Healthy Lungs: मत्स्यासन कैसे करें
Yoga For Healthy Lungs:
मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले एक योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर दाएं हाथ से बाएं पैर के पंजे और बाएं हाथ से दाएं पैर के पंजे को पकड़ें। ऐसा करते समय अपनी दोनों कोहनियों को ज़मीन पर टिकाएं और अपने घुटनों को भी ज़मीन पर टिकाएं। अब गहरी लंबी सांस लें और अपने सिर को पीछे ले जाएं। कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहते हुए सांस लें और छोड़ें। थोड़ी देर बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।