Chanakya Niti: ऐसे लोग हो जाते हैं समय से पहले बूढ़े, जानें क्या कहते है आचार्य चाणक्‍य..

 
Chanakya Niti: ऐसे लोग हो जाते हैं समय से पहले बूढ़े, जानें क्या कहते है आचार्य चाणक्‍य..
Chanakya Niti: चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाने वाले एक साधारण बालक चाणक्य को नीतिशास्त्र का महान विशेषज्ञ कहा जाता है। चाणक्‍य ने अपने नीति शास्‍त्र यानी चाणक्‍य नीति में मानव जीवन से जुड़ी कई नीतियों का जिक्र किया है। चौथे अध्याय के 17वें श्लोक में स्त्री, पुरुष और घोड़े की वृद्धावस्था का कारण बताया गया है। आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार लोग जल्दी बूढ़े क्यों हो जाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है... Chanakya Niti: अध्वा जरा मनुष्यानं योनिं बंधनं जरा। अमिथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्रनामात्पो जरा। Also Read:  Dance Video: गोरी नागौरी के ठूमकों से बूढ़े भी हो गए जवान!, भीड़ में मचा कोहराम Chanakya Niti: यानी जो व्यक्ति बहुत चलता है या बहुत यात्रा करता है, वह जल्दी बूढ़ा हो जाता है। यदि घोड़ों को हर समय बाँधकर रखा जाए तो वे भी जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। अगर महिलाओं को शारीरिक सुख नहीं मिलता है तो वह जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं। इसी प्रकार सूर्य के प्रकाश से मनुष्य के कपड़े जल्दी फट जाते हैं अर्थात् सूर्य का प्रकाश उन्हें जल्दी बूढ़ा कर देता है। Chanakya Niti: चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के सत्रहवें श्लोक में लिखा है कि जो लोग हमेशा यात्रा पर रहते हैं, नियमितता के अभाव के कारण वे जल्दी बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। यात्रा की थकान और खान-पान की खराब आदतें शरीर और दिमाग पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। जिस घोड़े को हर समय बाँधकर रखा जाता है वह भी जल्दी बूढ़ा हो जाता है। ऐसा करना उसकी शारीरिक प्रकृति के विपरीत है। हालाँकि मनुष्य ने इसे पालतू जानवर बना लिया है, लेकिन वास्तव में यह एक स्वतंत्र विचरण करने वाला प्राणी है। Also Read: Tractor Distribution Scheme: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही 50 फीसदी सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ Chanakya Niti: यहां आचार्य ने महिलाओं के बारे में जो कहा वह पढ़ने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि शारीरिक संरचना की दृष्टि से शारीरिक सुख पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक जैविक जरूरत से ज्यादा है। इसलिए स्त्री की वृद्धावस्था के संबंध में चाणक्य ने कहा है कि यदि पति अपनी पत्नी से प्रेम संबंध नहीं बनाता अर्थात स्त्री को शारीरिक सुख नहीं मिलता तो वह संतुष्ट नहीं होती; और हर बुद्धिमान व्यक्ति यह स्वीकार करता है कि यदि मानसिक स्तर पर असंतोष है तो बुढ़ापा अवश्य आएगा। अगर कपड़े ज्यादा देर तक धूप में रखे जाएं तो जल्दी फट जाते हैं क्योंकि मिट्टी और धूप की गर्मी से कपड़े के बारीक रेशे जल जाते हैं।

Around the web