Chanakya Niti:चाणक्‍य के इन टोटकों से बुरा समय जल्‍द खत्‍म होता है और मिलती है अपार सफलता

 
Chanakya Niti:चाणक्‍य के इन टोटकों से बुरा समय जल्‍द खत्‍म होता है और मिलती है अपार सफलता
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्‍य एक विद्वान होने के साथ-साथ एक महान शिक्षक भी थे, उनके द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। आचार्य चाणक्य ने विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। चाणक्य नीति धन, स्वास्थ्य, व्यापार, वैवाहिक जीवन, समाज और जीवन में सफलता से जुड़ी बातों की जानकारी देती है। अगर कोई भी व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना ले तो वह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। Chanakya Niti: चाणक्‍य नीति में आचार्य चाणक्‍य ने बुरे समय के बारे में बात करते हुए कहा है कि कठिन समय में किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा हथियार कड़ी मेहनत ही होती है। मेहनत करके कुछ समय को दूर किया जा सकता है। Also Read: Chanakya Niti: ऐसे लोगों की संगति रोक देती है हमारी सफलता, अभी बना लें दूरी

यद् दूरं यद् दुराराध्यं यच्च दूरे व्यवस्थितम्। तत्सर्वं तपसा साध्यं तपो हि दुरतिक्रमम्।।

Chanakya Niti: इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कठिन समय में किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा हथियार उसकी मेहनत होती है, जिसके जरिए वह अपना समय बदल सकता है। इसलिए मुसीबत के समय इंसान को बिना हिम्मत हारे कड़ी मेहनत करनी चाहिए। Chanakya Niti: कड़ी मेहनत के महत्व को समझाते हुए आचार्य चाणक्य ने कहा था कि चाहे कोई भी चीज आपकी पहुंच से कितनी भी दूर क्यों न हो, आपको उस तक पहुंचना असंभव लगे, लेकिन आपको कभी भी उसके लिए हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कड़ी मेहनत से कोई भी काम पूरा किया जा सकता है और कोई भी असंभव लगने वाला लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। Also Read: PM Kisan Yojana: देश के 81000 किसानों को लौटानी होगी किस्त की रकम, लिस्ट में देखें अपना नाम
Chanakya Niti: आलस्य से बचें
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कठिन समय में आलस्य करने से बचना चाहिए। अगर आप आलस्य छोड़कर किसी भी काम को पूरा करने की कोशिश करते हैं तो आप कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल कर लेते हैं।

Tags

Around the web