घर की इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा, परिवार पर पड़ता है बुरा असर

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से कई लाभ भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा रखने के कुछ नियम भी होते हैं। मान्यताओं के अनुसार इन नियमों का पालन न करने से घर में नकारात्मकता फैलती है। आपको बता दें कि तुलसी के पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर इसे घर में सही तरीके से न रखा जाए तो यह शुभ फल नहीं देता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो कुछ बातों का ध्यान रखें। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि घर में किस दिशा में तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए और ऐसा करने से क्या नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा?

दक्षिण दिशा: दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा: उत्तर-पश्चिम दिशा को राहु की दिशा माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से आर्थिक नुकसान और परिवार में झगड़े हो सकते हैं।

तुलसी का पौधा रखने की सही दिशा

पूर्व दिशा: पूर्व दिशा को सूर्योदय की दिशा माना जाता है। इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने से धन और समृद्धि आती है।

उत्तर-पूर्व दिशा: उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा को धन और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखने से धन में वृद्धि होती है और परिवार में खुशहाली आती है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

ईशान कोण: उत्तर-पूर्व कोने को भगवान शिव का स्थान माना जाता है। यह दिशा ज्ञान और विद्या के लिए शुभ मानी जाती है। उत्तर-पूर्व कोने में तुलसी का पौधा रखने से ज्ञान और बुद्धि बढ़ती है और परिवार में तरक्की होती है।

तुलसी के पौधे के पास अंधेरा नहीं होना चाहिए

हां, घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस पौधे को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से दिन में भी सूरज की रोशनी आती हो। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा ऐसी जगह रखा है जहां हमेशा अंधेरा रहता है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

Tags

Around the web