गर्मी के मौसम में कमरे को ठंडा रखेंगे ये तीन पौधे, जानिए इनकी खासियत

 
गर्मी के मौसम में कमरे को ठंडा रखेंगे ये तीन पौधे, जानिए इनकी खासियत

गर्मी के मौसम में लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए एसी और कूलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए पेड़-पौधे भी लगाते हैं। अगर आप भी अपने घर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए तीन ऐसे बेहतरीन पौधों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें घर में लगाने के बाद आप एसी और कूलर को भूल जाएंगे।

इन पौधों को घर में लगाने से आपके घर का वातावरण ठंडा रहेगा। आपको चारों ओर ताजगी भी महसूस होगी। ऐसे में आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में...


एरिका पाम
कमरे को ठंडा रखने के लिए एरिका पाम सबसे अच्छा विकल्प है। यह पौधा घर के किसी भी कोने के लिए उपयुक्त है। इस पौधे की पत्तियां पंखों की तरह फैली हुई होती हैं और देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। इस पौधे की अच्छी वृद्धि के लिए इसे 2 से 3 महीने में एक बार धूप में रखना चाहिए.


पोथोस का पौधा
इस पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखें। ताकि जब हवा अंदर आए तो इस पौधे को छूए. ऐसा करने से कमरे का वातावरण साफ रहता है और कमरा ठंडा भी रहता है। कुछ जगहों पर इस पौधे को मनी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की पत्तियां दिल के आकार की पाई जाती हैं।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

अंग्रेजी आइवी पौधा


यह पौधा काफी खूबसूरत माना जाता है. इंग्लिश आइवी का पौधा छंटाई करने के बाद बहुत ही सुंदर दिखता है। इस पौधे को कमरे में लगाने से कमरे की हवा साफ रहती है और वातावरण भी ठंडा रहता है। यह पौधा बहुत तेजी से फैलता है.

Tags

Around the web