हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया नारा "मांगे हिसाब"

 
 हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया नारा "मांगे हिसाब"
 हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अगले कुछ महीनों में हरियाणा विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर कांग्रेस ने आज (गुरुवार) को स्लोगन जारी किया है। 'भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब' का स्लोगन जारी किया है।

हरियाणा कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्लोगन जारी किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान प्रमुख रूप से रहे।

इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आरक्षण को खत्म करने का काम किया है।

Tags

Around the web