Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगी जबरदस्त टक्कर! 2019 में ऐसे रहे थे नतीजे
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने जा रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने। हालांकि, साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह गठबंधन टूट गया और दुष्यंत चौटाला सरकार से बाहर हो गए। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली।
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस ने 5 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिला।
2019 के चुनाव में क्या हुआ था?
माना जा रहा है कि इस साल होने वाले चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पिछले दिनों कहा था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्या होता है।
2019 के चुनाव में राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 30 और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं। कई सीटों पर निर्दलीयों ने भी जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में भाजपा को 36.49, कांग्रेस को 28.8 और जेजेपी को 14.80 फीसदी वोट मिले थे।
हरियाणा में मुकाबला वैसे तो सिर्फ 4 पार्टियों के बीच माना जाता है, लेकिन कुछ और भी हैं, जिनका जनता के बीच अच्छा खासा प्रभाव है। इनमें इंडियन नेशनल लोकदल, हरियाणा लोकहित पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल शामिल हैं।
हरियाणा जिलेवार नतीजे
अगर साल 2019 के नतीजों की बात करें तो पंचकूला जिले में भाजपा और कांग्रेस को 1-1, अंबाला में 2-2, यमुनानगर में 2-2, कुरुक्षेत्र में 2-1 सीटें मिली थीं। कैथल में भाजपा ने 2, जेजेपी ने 1 व अन्य ने 1 सीट जीती, करनाल में भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 1 व अन्य ने 1 सीट जीती, पानीपत में भाजपा व कांग्रेस ने 2-2 सीट जीती, सोनीपत में भाजपा ने 2, कांग्रेस ने 4, भिवानी में भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 1, चरखी दादरी में जेजेपी ने 1 व अन्य ने 1 सीट जीती, रोहतक में कांग्रेस ने 3 व अन्य ने 1 सीट जीती, झज्जर में कांग्रेस ने 4, जींद में कांग्रेस व भाजपा ने 1-1 व जेजेपी ने 3 सीटें जीती, फतेहाबाद में भाजपा ने 2, जेजेपी ने 1, सिरसर में कांग्रेस ने 2 व अन्य ने 3 सीट जीती, हिसार में भाजपा ने 3 व कांग्रेस ने 1 व जेजेपी ने 3 सीटें जीतीं। महेंद्रगढ़ में भाजपा को 3 तथा कांग्रेस को 1, रेवाड़ी में भाजपा को 2 तथा कांग्रेस को 1, गुड़गांव में भाजपा को 3 तथा अन्य को 1, नूंह में कांग्रेस को 3, पलवल में भाजपा को 3 तथा फरीदाबाद में भाजपा को 3 तथा कांग्रेस को 1 सीट मिली।