Haryana news : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद अभय ने हुड्डा पर किया जुबानी हमला, इन नेताओं को खत्म करने का आरोप लगाया

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इनेलो नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं को खत्म करना चाहते हैं।
 
Haryana news : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद अभय ने हुड्डा पर किया जुबानी हमला, इन नेताओं को खत्म करने का आरोप लगाया

Haryana: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इनेलो नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं को खत्म करना चाहते हैं।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर श्रुति चौधरी को भिवानी महेंद्रगढ़ से टिकट मिलता तो वह निश्चित रूप से जीतती। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किरण चौधरी और श्रुति चौधरी को पीछे धकेलने की कोशिश की है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा से पूरी तरह परेशान है और हर वर्ग भाजपा को हटाना चाहता है। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसमें रोड़ा बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भूपेंद्र हुड्डा अपने बेटे के मोह में अंधे न होते और भाजपा से डील न करते और टिकट वितरण सही होता तो कांग्रेस हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करती।

Tags

Around the web