Loksabha Chunav Result: हरियाणा में कौन मारेगा बाजी, 10 सीटों पर आज फैसला, इन प्रत्याशियों की दांव पर साख

लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव नतीजों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 44 जगहों पर बनाए गए 91 केंद्रों पर सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शाम तक नतीजे आपके सामने होंगे। आप घर बैठे ही चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in पर जाकर हर पल अपडेट पा सकते हैं।
 
Loksabha Chunav Result: हरियाणा में कौन मारेगा बाजी, 10 सीटों पर आज फैसला, इन प्रत्याशियों की दांव पर साख

Loksabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव नतीजों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 44 जगहों पर बनाए गए 91 केंद्रों पर सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शाम तक नतीजे आपके सामने होंगे। आप घर बैठे ही चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in पर जाकर हर पल अपडेट पा सकते हैं।

प्रत्याशियों की किस्मत

हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर, दीपेंद्र हुड्डा, नवीन जिंदल, कुमारी शैलजा, अशोक तंवर, अभय चौटाला, रणजीत चौटाला और राज बब्बर जैसे दिग्गज संसद पहुंचने की दौड़ में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता 25 मई को कर देंगे।

इसी तरह करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत नौ प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद है। ईवीएम का लॉक खुलते ही पता चल जाएगा कि मतदाताओं ने किसे नेता चुना है और किसे हराया है।

सात संसदीय क्षेत्रों में भाजपा हैट्रिक लगाती नजर आ रही है

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

अधिकांश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों यानी एग्जिट पोल में भाजपा की झोली में आठ सीटें जाती दिखाई जा रही हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार सात सीटों - कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, करनाल, सिरसा, भिवानी-महेंद्रगढ़ और अंबाला में जीत की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है, जबकि सिरसा, रोहतक और हिसार में कड़ी टक्कर है।

लगभग सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जिसके चलते जीत-हार का अंतर पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले काफी कम रहने की उम्मीद है। क्षेत्रीय दल इनेलो और जेजेपी के कोई उलटफेर करने की संभावना नहीं है।

एग्जिट पोल एजेंसियों का भी परीक्षण किया जा रहा है

सर्वेक्षण में भाजपा की सीटें कांग्रेस जेजेपी और इनेलो की सीटें

इंडिया टीवी सीएनएक्स 6-8 2-4 0

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य 7 4 0

इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स 7 3 0

इंडिया टुडे 6-8 2-4 0

टाइम्स नाउ- ईटीजी रिसर्च 7 3 0

जन की बात 7-8 3-2 0

रिपब्लिक भारत-मेट्रिस 7-9 1-3 0

पिछले लोकसभा चुनाव में ये रहे थे नतीजे

संसदीय क्षेत्र जीत-हार जीत-हार का अंतर

अंबाला रतन लाल कटारिया (भाजपा) कुमारी शैलजा (कांग्रेस) 342345

भिवानी-महेंद्रगढ़ चौधरी धर्मबीर सिंह (भाजपा) श्रुति चौधरी (कांग्रेस) 444463

फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर (भाजपा) अवतार सिंह भड़ाना (कांग्रेस) 638239

गुड़गांव राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा) कैप्टन अजय सिंह यादव (कांग्रेस) 386256

हिसार बृजेंद्र सिंह (भाजपा) दुष्यंत चौटाला (जननायक जनता पार्टी) 314068

सिरसा सुनीता दुग्गल (भाजपा) डॉ. अशोक तंवर (कांग्रेस) 309918

करनाल संजय भाटिया (भाजपा) कुलदीप शर्मा (कांग्रेस) 656142

सोनीपत रमेश चंद्र कौशिक (भाजपा) भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) 164864

कुरुक्षेत्र नायब सिंह सैनी (भाजपा) निर्मल सिंह (कांग्रेस) 384591

रोहतक अरविंद कुमार शर्मा (भाजपा) दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) 7503

इस बार इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

संसदीय क्षेत्र भाजपा कांग्रेस जेजेपी इनेलो

अंबाला बंतो कटारिया वरुण चौधरी डॉ. किरण पूनिया सरदार गुरप्रीत सिंह

कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल सुशील गुप्ता (आप) पालाराम सैनी अभय चौटाला

सिरसा डॉ. अशोक तंवर कुमारी शैलजा रमेश खट्टक संदीप लोट

हिसार रणजीत सिंह चौटाला जय प्रकाश जेपी नैना चौटाला सुनैना चौटाला

करनाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिव्यांशु बुद्धिराजा देवेंद्र कादियान एनसीपी के मराठा वीरेंद्र वर्मा को समर्थन

सोनीपत मोहन लाल बरौली सतपाल ब्रह्मचारी भूपेंद्र मलिक अनूप सिंह दहिया

रोहतक अरविंद शर्मा दीपेंद्र सिंह हुड्डा रविंद्र सांगवान -

भिवानी-महेंद्रगढ़ चौधरी धर्मबीर सिंह राव दान सिंह राव बहादुर सिंह -

गुड़गांव केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राज बब्बर राहुल यादव फाजिलपुरिया -

फरीदाबाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर महेंद्र प्रताप सिंह नलिन हुड्डा सुनील तेवतिया

कहां कितने उम्मीदवार
लोकसभा क्षेत्र उम्मीदवार पुरुष महिला
कुरुक्षेत्र 31 30 1
हिसार 28 25 3
रोहतक 26 24 2
फरीदाबाद 24 22 2
गुड़गांव 23 22 1
सोनीपत 22 22 0
करनाल 19 17 2
सिरसा 19 18 1
भिवानी-महेंद्रगढ़ 17 15 2
अंबाला 14 12 2
कुल 223 107 16

Tags

Around the web