Haryana BPL Card: हरियाणा में बीपीएल परिवारों के खातों में सरकार जमा करेगी पैसा, जानें क्या है योजना?

हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है। अगर आपका नाम बीपीएल सूची में है। आपका घर पुराना या टूटा हुआ है। आपके पास घर की मरम्मत के लिए पैसे नहीं हैं। अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार घर की मरम्मत के लिए पैसे देगी। हरियाणा सरकार अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत सरकार गरीब परिवार को घर की मरम्मत करवाने के लिए 80,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है।
 
Haryana BPL Card: हरियाणा में बीपीएल परिवारों के खातों में सरकार जमा करेगी पैसा, जानें क्या है योजना?

Haryana BPL Card: हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है। अगर आपका नाम बीपीएल सूची में है। आपका घर पुराना या टूटा हुआ है। आपके पास घर की मरम्मत के लिए पैसे नहीं हैं। अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार घर की मरम्मत के लिए पैसे देगी। हरियाणा सरकार अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत सरकार गरीब परिवार को घर की मरम्मत करवाने के लिए 80,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है।

हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब लोगों को ही मिलता है। योजना के तहत गरीब लोग घर की मरम्मत करवा सकते हैं। इससे घर की मरम्मत भी आसानी से हो जाएगी और किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी। इसके लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंटेशन करने होंगे। उसके बाद ही आप इस सरकारी मदद को पा सकेंगे।

अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ हरियाणा सरकार गरीब लोगों के लिए अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना चलाती है। जिसमें कुछ गरीब परिवारों को आवेदन करने के बाद घर के नवीनीकरण के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इसके लिए सरकार की कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। अगर आप भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, परिवार के किसी सदस्य के नाम से मकान के कागजात, राशन कार्ड, मकान के साथ एक फोटो, जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। साथ ही सरकारी बैंक में खाता होना भी जरूरी है।

इन शर्तों पर मिलेगा योजना का लाभ

1. हरियाणा राज्य का निवासी होना जरूरी है।

2. आवेदक के पास गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

3. आवेदक के नाम पर 10 साल पुराना जीर्ण-शीर्ण मकान होना चाहिए।

4. आवेदक एक बार ही योजना का लाभ उठा सकता है।

5. बीपीएल सूची में आने वाले लोगों को योजना की राशि पाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

Tags