27 अक्टूबर का इतिहास: आज का इतिहास, जानिए क्या है आज का इतिहास

 
27 अक्टूबर का इतिहास: आज का इतिहास, जानिए क्या है आज का इतिहास
Aapni News, आज का इतिहास 27 अक्टूबर का इतिहास: हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रखना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के अंत में दर्ज हो जाती हैं। कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं। इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं।
History of 27 अक्टूबर :  हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। वैसे भी देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं।

कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं। इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं। 27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of October 27) 1676 - पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए। 1795 - अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए। 1806 - फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी। 1810 - अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया। 1905 - नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया। 1910 - रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली। 1920 - लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया। 1924- उज़्बेक एसएसआर सोवियत संघ में मिला। 1946 - फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ। 1947 - जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया। 1958 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने। 1959 - पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे। 1968- मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। 1978 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया। 1982 - चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की। 1991 - तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी। 1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया 1977 - श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का जन्म हुआ। उन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 12400 जवकि 404 वनडे में 14234 रन बनाये।

 Also Read:आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2023: कुछ के हाथ में सफलता, तो कुछ झेलेंगे मौसम की मार, पढ़ें दैनिक राशिफल

27 अक्टूबर को हुए निधन ( Famous Death on 27 October) 1605 - मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर का फतेहपुर सीकरी में निधन हुआ। 1907 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का निधन हुआ। 1953 - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख भारतीयों में से एक टी.एस.एस. राजन का निधन हुआ। 1982 - गांधी जी के निजी सचिव प्यारे लाल का निधन हुआ। 1987 - मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन हुआ। 1999 - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का निधन हुआ। 2001 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन हुआ।